देश

AAP की करारी हार के बाद आतिशी ने LG वीके सक्सेना सौंपा इस्तीफा

CM Atishi Resign: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे शनिवार, 8 फरवरी को घोषित किए गए.  बहुमत के लिए 36 सीटों की जरुरी थी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी कर की. वहीं, चुनाव परिणाम आने के अगले दिन आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

आपको बता दें वह सुबह 11 बजे उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचीं और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) को अपना इस्तीफा सौंपा है. आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं और आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है.

कौन बन सकता है दिल्ली CM

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद, बीजेपी का टॉप नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे प्रवेश वर्मा हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है.

यदि बीजेपी किसी सिख नेता को आगे बढ़ाने का फैसला करती है, तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हो सकता है. इसके अलावा, वीरेन्द्र सचदेवा भी इस दौड़ में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

कैबिनेट मंत्री की चर्चा तेज

पूर्वांचली मतदाताओं को साधने के लिए कपिल मिश्रा को दिल्ली की नई कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. वहीं, सरकार में महिला मंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा, जनकपुरी से विधायक और भाजपा पदाधिकारी आशीष सूद भी मंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल हैं. मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है.

ये भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago