देश

The Kerala Story: यूपी में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ टैक्स फ्री, मंत्रिमंडल के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कर सकते हैं सीएम योगी

The Kerala Story: उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को राज्य में ‘कर मुक्त’ करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देख सकते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, “द केरला स्टोरी उत्तर प्रदेश में कर मुक्त की जाएगी.” इससे पहले, निदेशक सूचना, शिशिर ने कहा, “केरल स्टोरी को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देख सकते हैं.”

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बीते रविवार को एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि अगर कोई प्रस्ताव आता है तो राज्य सरकार फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को कर मुक्त कर देगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच मई को इस फिल्म को आतंकी साजिशों को सामने लाने का श्रेय दिया था. उन्होंने कर्नाटक में एक चुनावी रैली में फिल्म का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बीते शनिवार को अपने राज्य में ‘द केरला स्टोरी’ को कर मुक्त दर्जा देने की घोषणा की थी.

उत्तर प्रदेश भाजपा के सचिव अभिजात मिश्रा ने शनिवार को शहर में करीब 100 छात्राओं के लिए इस विवादित फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था. उन्होंने एक थिएटर बुक किया और कहा कि युवा लड़कियों को कथित ‘लव जिहाद’ से बचाने के लिए फिल्म दिखाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दिखाती है कि कैसे भोली-भाली लड़कियों को बरगलाया जाता है और फिर उनका धर्मांतरण किया जाता है.

अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी महिलाओं के एक ऐसे कथित समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धर्म परिवर्तन के लिए और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है. इस फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है और इसे नफरत फैलाने का जरिया बताया जा रहा है. 

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

11 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

27 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

28 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

34 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

47 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

57 minutes ago