बिजनेस

आम आदमी को मिल सकती है सस्ती कोल्डड्रिंक, CAIT ने की GST घटाने की मांग

GST applicable on Soft Drinks : गर्मी के मौसम में आदमी को ठंडी और सस्ती कोल्डड्रिंक की सौगात मिल सकती है. दरअसल कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने पेय पदार्थों (Beverages) पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की दर को 28% से घटाने की मांग की है. कैट का कहना है कि सेस लगने के बाद टैक्स 40% हो जाता है. जिसके कारण छोटे कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कैट ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय ( Finance Ministry ) से पेय पदार्थों पर GST Rate घटाने की अपील की है. साथ ही जीएसटी की जगह इन चीजों पर टैक्स के लिए शुगर बेस्ड टैक्स (SBT) सिस्टम अपनाने की सलाह दी है. यानि इन प्रोडक्टस पर टैक्स उनमें शुगर की मात्रा के आधार पर तय करना चाहिए.

ये भी  पढ़ें- IPO लाने की तैयारी में RR KABLE, सेबी को भेजे ड्राफ्ट पेपर्स

दरअसल इन प्रोडक्ट्स में शुगर बहुत कम या लगभग न के बराबर होता है.जिसकी वजह से अगर शुगर की क्वाटिंटी के हिसाब से टैक्स लगाया जाएगा तो इन लोगों पर टैक्स का बोझ कम हो जाएगा. इस तरह से टैक्स लगाने का फायदा सिर्फ कारोबारियों को नहीं बल्कि आम आदमी को भी होगा. दरअसल टैक्स कम होने की वजह से रिटेल सेलर्स के पास वर्किंग कैपिटल बड़ जाएगी और वो अपनी बिक्री बढ़ाकर आमदनी दोगुनी कर सकेंगे. आम आदमी को भी सस्ती कोल्डड्रिंक मिलेगी जिससे उसे भी महंगी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि पेय उत्पादों पर जीएसटी (GST) घटाने के मुद्दे पर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही  है. जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों को इस दिशा में कदम उठाने के लिए कहा जाएगा. आपको मालूम हो कि 17 सितंबर, 2021 को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कार्बोनेटेड पेय उत्पादों पर 28% की दर से GST और 12% सेस लगाने का फैसला किया गया था. जो अब सभी के ऊपर भारी पड़ रहा है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

10 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

16 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

34 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

38 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

51 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

56 minutes ago