देश

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में 6 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

21अक्टूबर 2023 के वाराणसी सिविल कोर्ट के फैसले को राखी सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है. श्रृंगार गौरी केस की पक्षकार राखी सिंह द्वारा सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की गई है. वाराणसी कोर्ट ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद के वजुखाना क्षेत्र का सर्वे करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था. हिंदू पक्ष का दावा है कि वज़ूस्थल में मौजूद संरचना शिवलिंग है जबकि मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा बताता है. वहीं प्राचीन मूर्ति स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर व चार अन्य द्वारा दाखिल की गई याचिका पर भी कोर्ट सुनवाई करेगी.

1991 के स्वंभू लार्ड आदिविशेश्वर वाद में अतिरिक्त वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस मामले में 15 अप्रैल को हुई सुनवाई में विपक्षी अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी एवं सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड को जबाब देने का कोर्ट ने आदेश दिया था. कोर्ट ने राखी सिंह की याचिका के साथ इस मामले को भी संबद्ध कर दिया है.

दोनों मामले की एक साथ सुनवाई चल रही है. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम आदेश से अदालतों को सर्वेक्षण के आदेश सहित कोई भी प्रभावी अंतरिम या अंतिम आदेश पारित करने पर रोक लगी हुई है. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है. ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग छोड़ कर वजूखाने के एएसआई सर्वे की मांग में याचिका दाखिल की गई है.

विशाल तलवार

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago