मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की एक अर्जी को खारिज कर दिया है. इस अर्जी में मस्जिद को “विवादित ढांचा” घोषित करने की मांग की गई थी. कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम पक्ष को बड़ी राहत मिली है.
वादी अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह ने “सूट नंबर 13” में अर्जी A-44 दाखिल की थी. इस अर्जी में अदालत से यह अनुरोध किया गया था कि मुकदमे की आगे की कार्यवाही में शाही ईदगाह मस्जिद के स्थान पर “विवादित ढांचा” शब्द का प्रयोग किया जाए. इसके लिए स्टेनोग्राफर को निर्देश देने की बात कही गई थी.
मुस्लिम पक्ष ने इस अर्जी पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी. उनका कहना था कि मस्जिद को विवादित ढांचा कहना पूरी तरह अनुचित और तथ्यहीन है. मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ ने हिंदू पक्ष की अर्जी को खारिज कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुकदमे की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले ऐसे निर्देश नहीं दिए जा सकते.
बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी हिंदू पक्ष की कुल 18 याचिकाएं अभी भी विचाराधीन हैं. इन पर अलग-अलग सुनवाई जारी है. कोर्ट के ताजा फैसले को मुस्लिम पक्ष की एक बड़ी कानूनी जीत के रूप में देखा जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…