देश

रिजर्व बैंक के सामने मूंगफली बेचने वाला ही निकला 2000 रुपये के नोटों को बदलने वाले गिरोह का सरगना

नागपुर पुलिस ने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने गिरोह में शामिल एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो RBI कार्यालय के सामने ही मूंगफली बेचता था, जिस पर इस गिरोह का मास्टरमांइड होने का भी आरोप है.

पुलिस ने मूंगफली बेचने वाले नंदलाल मौर्य समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों की पहचान रोहित बावने (34), किशोर बहोरिया (30) और अनिल जैन (56) के रूप में हुई है.

गरीबों को काम पर रखता था

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपियों में से एक नंदलाल मौर्य संविधान स्क्वायर इलाके में एक ठेले पर मूंगफली और अन्य स्नैक्स बेचता है, जहां रिजर्व बैंक का कार्यालय और महाराष्ट्र विधान भवन स्थित है. आरोपी मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है और माना जा रहा है कि वह इस अपराध का सरगना है.

आरोपी नंदलाल मौर्य 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए गरीब पुरुषों और महिलाओं को कमीशन पर रखता था. एक अधिकारी ने रविवार (29 दिसंबर) को बताया कि वे इन नोटों को कानूनी तौर पर 500 रुपये के नोटों में बदलने के लिए RBI को अपना आधार कार्ड की जानकारी देते थे.

19 मई, 2023 को RBI ने 2,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी.

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अनिल जैन ने विभिन्न स्थानों पर स्थित अलग-अलग ग्राहकों से 2,000 रुपये के नोट एकत्र करने के बाद मौर्य को रैकेट चलाने में शामिल कर लिया है. आरोपी मौर्य ने संविधान स्क्वायर स्थित RBI कार्यालय का दौरा किया और 2,000 रुपये के 10 नोटों को सफलतापूर्वक बदल दिया. प्रक्रिया सीखने के बाद, उसने गरीब पुरुषों और महिलाओं को काम पर रखना शुरू कर दिया और उन्हें RBI में नोट बदलने के लिए प्रतिदिन 300 रुपये का कमीशन देने की पेशकश की.

पुलिस ने शनिवार को मौर्य के घर पर छापा मारा और 500 रुपये के 120 नोटों सहित 60,000 रुपये नकद बरामद किए. पुलिस को बावने के पास से 2,000 रुपये का एक नोट और 500 रुपये के 120 नोट समेत 62,500 रुपये और बहोरिया के पास से 500 रुपये के 160 नोट समेत 80,000 रुपये बरामद हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

21 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago