देश

Maharashtra News: श्मशान में शख्स ने दी बर्थडे पार्टी, बच्चे-महिलाओं समेत 100 से ज्यादा गेस्ट पहुंचे, केक के साथ परोसी गई बिरयानी

Maharashtra News: अक्सर लोग अपने जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं, जिसके लिए सब अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कोई हिल स्टेशन, होटल या फिर कहीं बाहर जाकर अपना बर्थडे मनाते है तो कोई घर में केक काटकर. लेकिन एक ऐसा भी शख्स है जिसने अपना बर्थडे ना ही हिल स्टेशन, ना ही घर और ना ही किसी होटल में सेलिब्रिट किया है. जी हां महाराष्ट्र के रहने वाले इस शख्स ने अपना बर्थडे श्मशान घाट पर केक काटकर मनाया है.

समाज में व्याप्त अंधविश्वासों के खिलाफ संदेश दिया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर के निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों के खिलाफ संदेश देते हुए अपना जन्मदिन श्मशान घाट में मनाया है. शख्स के इस अनोखे अंदाज की चर्चा चारों ओर हो रही है.

ये भी पढ़ें- ब्रिटिश मछुआरे के हाथ लगी 30 किलो की Goldfish, क्या बन पाएगा World record?

केक के साथ ही बिरयानी भी सर्व

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाने वाले इस शख्स का नाम गौतम रतन मोरे बताया जा रहा है. गौतम रतन मोरे ने 19 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया है. अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने शनिवार की रात मोहनी श्मशान घाट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, साथ ही वहां खाने पीने की भी अच्छी व्यवस्था की गई थी. जहां आए मेहमानों को केक के साथ ही बिरयानी भी सर्व की गई.

श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाने वाले गौतम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों के साथ ही 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे. इन सभी लोगों ने श्मशान घाट पहुंचकर उनके बर्थडे पार्टी को सेलिब्रिट किया है. केक काटने के साथ जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- LPG Cylinders: एलपीजी गैस कनेक्शन पर मिलता है 40 लाख तक का बीमा कवर, जानें क्या है क्लेम का प्रोसेस

गौतम मोरे ने बताया कि उन्हें प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल और प्रसिद्ध तर्कवादी स्वर्गीय नरेंद्र दाभोलकर से इस आयोजन की प्रेरणा मिली थी, जिन्होंने अंधविश्वास और काला जादू के खिलाफ अभियान छेड़ा था. इस आयोजन को लेकर उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि श्मशान घाटों और अन्य जगहों पर भूत मौजूद नहीं होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

15 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

29 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

33 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

38 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

1 hour ago