ऋचा चड्ढा, बॉलीवुड एक्ट्रेस (फोटो-ट्विटर)
Richa Chadha: पूरे देश में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए है. ऋचा चड्ढा ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद उन पर देश की सेना का अपमान करने का आरोप लगने लगा. दरअसल, ऋचा चड्ढा ने एक सेना के अधिकारी के बयान पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि गलवान Hi बोल रहा है. इसके बाद से ट्विटर पर बवाल मचा हुआ है लोग लगातार ऋचा को जमकर लताड़ लगा रहे हैं.
वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी उन पर ट्वीट कर निशाना साधा और कहा कि उनका बयान शर्मनाक है और कहा कि इस तरह से हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया जाना सही नहीं है. जब ट्विटर पर ऋचा को जमकर लताड़ लगी तो उनको उन्होने अपना ट्वीट तो डिलीट किया ही साथ ही बाद में माफी भी मांग ली.
बीजेपी ने नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए लिख कि ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड क्लास बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं, कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है. मैं मुंबई पुलिस से उनके ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग करता हूं.
वहीं ट्विटर पर फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने ऋचा चड्ढा को ‘अर्बन नक्सल’ बताते हुए कहा कि जवानों का मजाक उड़ाने वालों को यह देश और कुदरत कभी माफ नहीं करेगा!
ऋचा चड्ढा ने माफी मांगते हुए लिखा कि ट्वीट से मेरा उद्देश्य सेना का अपमान करने का नहीं था. मेरे तीन शब्दों को विवाद में घसीटा गया. अगर किसी को भी बुरा लगा हो तो माफी चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मेरे नानाजी खुद फौज में थे और लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे. भारत-चीन युद्ध में उनके पैर में गोली लगी थी. मेरे मामाजी भी पैराट्रूपर थे. ये मेरे खून में है. अगर सेना में कोई शहीद होता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है. यहां तक कि अगर कोई सेना में घायल होता है तो भी दर्दनाक होता है. ये मेरे लिए एक भावनात्मक मुद्दा है.
दरअसल, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक बयान में कहा था कि अगर सरकार आदेश दे तो वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK को वापस लेने के लिए तैयार हैं. इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए उन्होने लिखा था कि गलवान Hi बोल रहा है। ऋचा चड्ढा के इसी ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि ऋचा चड्ढा ने अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…