(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि को लेकर स्पष्टीकरण किया. सरकार ने साफ कर दिया कि सोमवार से प्रभावी एक्साइज ड्यूटी दरों में वृद्धि के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी. पोस्ट में लिखा, “पीएसयू तेल विपणन कंपनियों ने सूचित किया है कि आज उत्पाद शुल्क दरों में की गई वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी.” यह घोषणा उन चिंताओं के बीच आई है, जो आम जनता और उद्योग जगत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में संभावित वृद्धि को लेकर उत्पन्न हो रही थीं.
इससे पहले पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि की खबर सामने आई थी. सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया कि पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 2 रुपये की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी. मंगलवार से बढ़ी हुई कीमत लागू होने जा रही है.
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. भारत में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों, सरकारी नीति, और टैक्स दरों के आधार पर प्रभावित होते हैं. सरकार की इस घोषणा से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि हाल के दिनों में तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
ये भी पढ़ें: महंगाई की मार: घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा, 8 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम
-भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…