देश

कांग्रेस का अहम अधिवेशन: क्या संकट के दौर में मिलेगी संगठन को नई ऊर्जा?

Congress Gujarat Adhiveshan 2024: कांग्रेस एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसे शायद पार्टी के इतिहास का सबसे चुनौतीपूर्ण समय कहा जा सकता है. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर और राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के साथ थोड़ी राजनीतिक वापसी के संकेत दिए हैं, लेकिन इसके बाद के घटनाक्रमों ने फिर से पार्टी की कमजोरियों को उजागर कर दिया है.

हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में मिली ताज़ा हार ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस के सामने अब भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जनाधार को दोबारा कायम करने की बड़ी चुनौती है.

गुजरात अधिवेशन

ऐसे समय में जब पार्टी पुनरुद्धार की राह पर है, 8-9 अप्रैल को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आयोजित हो रहा . यह वही राज्य है जहाँ कांग्रेस पिछले 27 वर्षों से सत्ता से बाहर है और भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में अधिवेशन करना पार्टी की रणनीतिक सोच और आत्मविश्लेषण की मंशा को दर्शाता है.

इस अधिवेशन को 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. कांग्रेस नेतृत्व इस बार कुछ ठोस निर्णय लेने के मूड में है—और शायद यही से कुछ फैसले ऐसे होंगे जब बातों से आगे बढ़कर ज़मीनी कार्रवाई की दिशा में कदम उठ सकेंगे .

क्या होंगे फोकस के बिंदु?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस अधिवेशन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी:

  • ज़िला कांग्रेस कमेटियों (DCC) की भूमिका को अधिक प्रभावशाली और सक्रिय बनाना
  • संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करना और ज़मीनी स्तर तक फैलाना
  • आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारियों को धार देना
  • पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करना, जिससे संगठन में अनुशासन और पारदर्शिता बढ़े

अहम अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ नेता, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और CWC के सदस्य शामिल होंगे.

बड़ा सवाल यही है—क्या कांग्रेस इस मौके को एक नई शुरुआत में बदल पाएगी? क्या यह अधिवेशन संगठन को वह ऊर्जा दे पाएगा जिसकी उसे सख्त ज़रूरत है?


ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन अधिनियम अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए एक काला अध्याय, इसकी कड़ी निंदा करते हैं: JIH अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी


अगर कांग्रेस इस अवसर को भी केवल भाषणों और प्रस्तावों तक सीमित रखती है, तो 2027 की लड़ाई और कठिन हो जाएगी. लेकिन यदि यह अधिवेशन संगठनात्मक सशक्तिकरण, जनसंपर्क और नेतृत्व के पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाता है, तो यह कांग्रेस के लिए पुनरुद्धार की शुरुआत हो सकती है

अहमदाबाद में होने वाला यह अधिवेशन केवल कांग्रेस के भविष्य का सवाल नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र में एक मज़बूत विपक्ष की भूमिका का भी निर्धारण करेगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस इस मौके को भुना पाएगी, या फिर यह अधिवेशन भी बीते हुए कई मौकों की तरह एक खोया हुआ अवसर बनकर रह जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

3 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

33 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

35 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

35 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago