देश

पूर्णिया में डायन बताकर एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, गांव में मातम पसरा

एक तरफ जहां हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष में चांद पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार से एक ऐसी खबर आई है जो अंधविश्वास की हद को दिखाती है. यह घटना सुनकर लगता है कि आज भी कुछ लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं. बिहार के पूर्णिया जिले से एक बहुत ही दर्दनाक और डरावनी घटना सामने आई है.

मुफस्सिल थाना इलाके के टेटगामा गांव के वार्ड नंबर 10 में गांव के ही एक परिवार के पांच लोगों को डायन बताकर पहले बुरी तरह पीटा गया, फिर बाद में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

पेट्रोल डालकर हत्या

बताया जा रहा है कि अपने ही कुछ लोगों को अपने ही गांव के सीता देवी पर डायन होने का शक था. रविवार रात गांव के मुखिया नकुल उरांव की अध्यक्षता में लगभग 200 लोगों की पंचायत बुलाई गई थी. उस पंचायत में सीता देवी, उनके पति बाबूलाल उरांव, सास कातो देवी, बेटा मंजीत उरांव और बहू रानी देवी को बुलाया गया.

पंचायत में इन्हें डायन बताकर सजा सुनाई गई. इसके बाद परिवार के सभी पांचों सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा गया. लाठी डंडों से पीटनो के बाद सभी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. इस खौफनाक वारदात को मृतक के बेटे सोनू कुमार के सामने ही अंजाम दिया गया था. किसी तरह सोनू वहां से भाग निकला और पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी.

2 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी स्वीटी सहरावत और एएसपी आलोक रंजन समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गांव के मुखिया नकुल उरांव और एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. गांव में मातम पसरा है और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

1 minute ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

6 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

42 minutes ago