क्राइम

दिल्ली: आज़ादपुर में फायरिंग की घटना, 17 वर्षीय युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

मुकेश राणा दिल्ली

7 जुलाई 2025 को रात करीब 10:14 बजे ट्रॉमा सेंटर, सिविल लाइन्स से पुलिस को सूचना मिली कि गोली लगने से एक युवक को भर्ती कराया गया है. युवक की पहचान 17 वर्षीय आर्यन पुत्र संजय, निवासी गली नंबर 4, एमसीडी फ्लैट्स, जहांगीरपुरी के रूप में हुई है. एमएलसी नंबर 1309/25 के तहत युवक का इलाज चल रहा है.

मां ने बताया पूरा घटनाक्रम

घायल आर्यन की मां, श्रीमती नीतू, जो घटना की चश्मदीद गवाह हैं, ने ट्रॉमा सेंटर में पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे आर्यन, रंजीता और निखिल के साथ आज़ादपुर के फुट ओवर ब्रिज के पास फुटपाथ पर खड़ी थीं. यह ब्रिज एमसीडी कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने है. सभी घर लौटने की तैयारी में थे.

तीन लड़कों ने अचानक की फायरिंग

उसी दौरान तीन लड़के वहां पहुंचे. उनके नाम हैं – लड्डू (निवासी सिटी पार्क, जहांगीरपुरी), शमशेर और शानू (दोनों निवासी ईई कॉलोनी, जहांगीरपुरी)। तीनों के हाथ में हथियार थे. आते ही उन्होंने गोलियां चला दीं. दो गोलियां आर्यन को लगीं. मौके पर मौजूद लोगों और आज़ादपुर पुलिस पिकेट की मदद से घायल आर्यन को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, एक दर्जन वारदाते सुलझाने का दावा

जांच में जुटी पुलिस, एफआईआर दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने 8 जुलाई 2025 को एफआईआर नंबर 564/25 दर्ज की है. केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/3(5) BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/27/54/59 के तहत दर्ज किया गया है. फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. घायल आर्यन की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago