देश

13 सितंबर 2008: ‘अगर रोक सको तो हमें रोक लो’…बस एक ईमेल और पांच बम धमाकों से दहल उठी थी दिल्ली

13 सितंबर 2008, दिन शनिवार, अगले दिन रविवार की छुट्टी. दिल्ली खुश थी, बाजारों की रौनक देखते ही बनती थी. तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया. एक के बाद एक बम धमाके हुए. गफ्फार मार्केट से शुरू सिलसिला ग्रेटर कैलाश में जा कर थमा. असमंजस की स्थिति थी और हंसती खेलती दिल्ली सिसकती, कराहती दिखने लगी. आखिर किसकी थी ये ‘नापाक’ साजिश? कौन खुशनुमा जिंदगियों को तबाह करना चाहता था?

अलग-अलग जगहों पर 5 ब्लास्ट

महज 30-31 मिनट में राष्ट्रीय राजधानी अस्त व्यस्त हो गई. पहला ब्लास्ट 6 बजकर 7 मिनट में, फिर 6. 34, 6.35 के बाद, 6.37 और आखिरी 6.38 पर. हर धमाके के पीछे एक ही सोच जान और माल का ज्यादा से ज्यादा नुकसान! पहला धमाके के लिए दहशतगर्दों ने गफ्फार मार्केट चुना. ऐसा बाजार जो अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप्स के लिए जाना जाता है. इस धमाके में 20 लोग चोटिल हुए. इन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल ले जाया गया. विस्फोटक एक कार के बगल में खड़े ऑटो रिक्शा में रखा गया था.

इसके कुछ ही देर बाद 2 धमाके दिल्ली का दिल कनाट प्लेस में हुए. पॉश इलाके में बम कूड़ेदान में रखे गए थे. पहला धमाका निर्मल टावर और गोपाल दास भवन के नजदीक (बारखंभा रोड) पर हुआ. यहां बड़ी तादाद में पर्यटक और स्थानीय लोग जुटते थे. वहीं दूसरा धमाका नए नवेले सेंट्रल पार्क में हुआ.

अभी कनाट प्लेस की तरफ सुरक्षा एजेंसियां मुड़ी ही थीं कि दो और धमाके ग्रेटर कैलाश-1 में हुए. पहला प्रिंस पान कॉर्नर के नजदीक और दूसरा कपड़े के बड़े शोरूम के पास. इस धमाके ने कई दुकानों को क्षति पहुंचाई.

24 लोगों की हुई थी मौत

सीरियल ब्लास्ट में 24 लोगों की मौत हुई तो 100 से ज्यादा घायल हुए. पता चला कि योजनाबद्ध तरीके से बम प्लांट करने के बाद दिल्ली पुलिस को अनाम मेल भेजा गया जिसमें लिखा था- ‘इंडियन मुजाहिदीन ने एक बार फिर हमला किया है… जो भी कर सकते हो करो. अगर रोक सको तो हमें रोक लो. इसे डिकोड करने की कोशिश की ही जा रही थी कि धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया.

ये सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं था बल्कि दिल्ली को और भी छलनी करने की प्लानिंग थी, लेकिन फिर महकमे की मुस्तैदी ने दहशतगर्दों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. चार बम निष्क्रिय किए गए – पहला इंडिया गेट पर, दूसरा कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा के बाहर, तीसरा कनॉट प्लेस में और चौथा संसद मार्ग पर. नई दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने रविवार को कहा कि 20 लोग मारे गए और करीब 100 लोग घायल हुए. बाद में ये संख्या बढ़ी और मृतकों की संख्या 24 तक पहुंची.

यह भी पढ़ें- क्या था ऑपरेशन पोलो? जिसमें भारतीय सेना ने रजाकारों को चटाई थी धूल

दहशत की एक शाम की टीस आज भी लोगों के दिलों में है. चाह कर भी दिल्ली अपने सीने से उसे खुरच कर निकाल नहीं पाई है. उस दौर में बम धमाकों का असर ये हुआ था कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए थे. लगभग डेढ़ महीने बाद आई दिवाली कई घरों में अंधेरा लेकर आई थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

10 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

19 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

30 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

37 minutes ago