पीएम मोदी. (फाइल फोटो)
संसद में पेश किए गए आम बजट के बाद पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बजट को देश के सपने को पूरा करने वाला बताया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज भारत के विकास के यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यह भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने सेक्टर्स युवाओं के लिए खोल दिए हैं. ये बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है, ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा. मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं.”
PM मोदी ने कहा, “इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है. बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है. ”
यह भी पढ़ें- Budget 2025 में Middle Class को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है. इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं. इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है.”
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…