Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“ये बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है साथ ही देश के सपने को पूरा करने वाला है”, बजट पेश होने के बाद PM Modi का देश को संबोधन

संसद में पेश किए गए आम बजट के बाद पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बजट को देश के  सपने को पूरा करने वाला बताया. 

PM Modi

पीएम मोदी. (फाइल फोटो)

संसद में पेश किए गए आम बजट के बाद पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बजट को देश के  सपने को पूरा करने वाला बताया.

“ये बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज भारत के विकास के यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यह भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने सेक्टर्स युवाओं के लिए खोल दिए हैं. ये बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है, ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा. मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं.”

“रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए”

PM मोदी ने कहा, “इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है. बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है. ”

यह भी पढ़ें- Budget 2025 में Middle Class को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है. इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं. इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital