हरियाणा महिला आयोग को अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग किसी भी महिला के प्रति अपमान की इजाजत नहीं देता और यह आपत्ति जनक है. उन्होंने कहा कि भारत अंबेडकर जी के सपनों का देश है जो सभी महिलाओं के प्रति आत्म सम्मान बढ़ाने के लिए तत्पर है और हमेशा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ पर कार्य करता है.
महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया आज हरियाणा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रोफेसर ने महिला सेना अधिकारियों के प्रति गलत शब्दों का प्रयोग किया है उन्हें प्रोफेसर कहना भी मुझे अच्छा नहीं लग रहा, अली खान को हमने आयोग के सामने पेश होने का एक नोटिस भेजा था. वह आयोग के समक्ष पेश नहीं हुआ है जिससे उनकी मानसिकता सामने आई है. उसने महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है.
महिला आयोग की चेयरमैन ने कहा कि जिस बेटी के लिए अली खान ने अपशब्द कहे है, वह हमारे देश की आन बान शान है. जो जिल्लत करने वाले टेंटिड शब्द कहे है, क्या हमें उसका मतलब समझ नहीं आता है. देश के नाजुक मूमेंट पर देश की बेटी के लिए क्या कहा गया. इससे पहले भी उसने पीएम के बारे लिखा है.
महिला आयोग की चेयरमैन ने कहा कि आयोग देश की किसी भी बेटी को झुकने नहीं देगा और बॉर्डर पर देश की रक्षा करने वाली महिलाओं को दिल से सलाम करता है. विशेषकर जो महिलाएं फ्रंट पर कार्य कर रही है उनकी और कोई उंगली उठाए यह आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा. सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और भारत ने किस प्रकार धूल चटाई है. देश की सेनाओं पर हमे गर्व है.
उन्होंने कहा कि आयोग ने स्वतः ही संज्ञान लिया और उन्हें बुलाया, लेकिन वह नहीं आए. इसके बारे में रजिस्ट्रार से पूछा गया कि क्या एक्शन लिया, तो रजिस्ट्रार चुप थे. महिला आयोग की चेयरमैन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए. चाहे मामला मध्यप्रदेश का हो या देश के किसी कोने का.
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…