देश

Bihar News: तेजस्वी यादव ने किया पलटवार- 20 साल पुरानी इस खटारा सरकार को विदा करेंगे, बंदूक वालों को कलम की ताकत समझ नहीं आती

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष ने कई ठोस सबूत पेश किए हैं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है.

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर हैं. उन्होंने दावा किया है कि जनता का समर्थन उनके साथ है. वे आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव चाहते हैं.

तेजस्वी यादव ने बिहार की वर्तमान ‘डबल इंजन’ सरकार को ‘खटारा सरकार करार दिया. उन्होंने कहा कि जनता अब 20 साल पुरानी इस खटारा सरकार को विदा करेगी. जनता ऐसी सरकार चुनेगी, जिसके राज में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हों.

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की भी जमकर आलोचना की

राजद नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की भी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि ट्रंप की मध्यस्थता में भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो जाता है. इसके बाद वे भारत पर भारी टैरिफ लगा देते हैं. एच-1बी वीजा शुल्क में भी भारी वृद्धि कर दी गई है, जो हमारे आईटी पेशेवरों के लिए बड़ा झटका है. इससे साफ होता है कि हमारी नीतियां फेल हुई हैं.

अधिकार यात्रा के दौरान आईएएनएस से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि अधिकार यात्रा में जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. बिहार के लोगों को पढ़ाई, लिखाई, दवाई और सिंचाई का हक चाहिए. एनडीए राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन वे लगातार कलम बांट रहे हैं. हमारा मकसद कारखाने लगाना है. लोगों को नौकरी लगे, निवेश आए, यही जनता के असली मुद्दे हैं.

वे लोग तलवार और बंदूक बांटते हैं, पत्रकारों को पीटते हैं

तेजस्वी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे लोग तलवार और बंदूक बांटते हैं, पत्रकारों को पीटते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती. मंत्री अपने पद पर बरकरार रहता है. उन्होंने कहा कि जनता 20 साल से चली आ रही इस खटारा सरकार को बदलना चाहती है.

भाजपा के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग गाली-गलौज करते हैं, वे कलम नहीं बांटते. हमने बिहार में पंजीकरण कराकर कलम बांटी, क्योंकि, कलम से ताकतवर कोई चीज नहीं है. बंदूक वालों को कलम की ताकत समझ नहीं आती. उन्होंने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हमारी सीट भी चुरा ली थी. इस चुनाव में इनकी विदाई तय है.

बिहार में नेपाल जैसी स्थिति पर चिंता जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति न आए तो बेहतर है. हम अराजकता के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन बेरोजगार युवाओं को नीतीश कुमार और भाजपा के लोग लाठी से पीट रहे हैं. जायज मांग पर प्रदर्शन करने वालों को पीटना अंग्रेज शासन से भी बुरा है.


ये भी पढ़ें: रोहिणी ने पिता लालू, भाई तेजस्वी और पार्टी RJD को किया अनफॉलो, तेजप्रताप यादव बोले- बहन का अपमान किया तो चलेगा सुदर्शन चक्र


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जानिए कैसे देश के लिए कुर्बान हो गए थे लाला लाजपत राय? अमित शाह ने याद किया बलिदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी…

23 minutes ago

‘प्रखर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के बुलंद स्वर थे बालासाहेब ठाकरे…’ पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने शिवसेना के संस्थापक…

31 minutes ago

महिला से चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लोनी में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी दीपक…

34 minutes ago

अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का भावुक नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने विश्व हिंदू परिषद…

39 minutes ago

गोंदिया के जंगल में महिला को गोद डाला, चाकू से किए कई वार; दोस्त के साथ शाम को घूमने गई थी

Gondia Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में मध्य प्रदेश की 35…

48 minutes ago

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

2 hours ago