देश

राजस्‍थान: छात्रों ने PM मोदी की जीवनी पर आधारित बायोग्राफी ‘चलो जीते’ हैं का चित्रण देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर पूरे देश में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जोधपुर में भी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. शनिवार को जोधपुर के केंद्रीय विद्यालय में प्रधानमंत्री मोदी की बायोग्राफी का चित्रण किया गया. विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं ने ‘चलो जीते हैं’ बायोग्राफी को दिखाया.

व्यक्तित्व उद्देश्य को दें कम महत्‍व

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान बताया कि हमारे विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पिक्चर दिखाई गई है. इससे हमारे विद्यार्थी यह सीख सकेंगे कि किस तरह से हम अपने व्यक्तित्व उद्देश्य को देशहित से कम महत्‍व दें. उनके ऊपर समाज और राष्ट्र के उद्देश्य हैं, उनको महत्व दें. इससे छात्र ज्यादा से ज्यादा अपने जीवन में परोपकार की सीख लेंगे और देश को सर्वोपरि रखेंगे.

उन्‍होंने कहा कि यह बहुत ही अच्‍छा प्रयास है कि मंत्रालय ने हमें निर्देशित किया कि पीएम मोदी के जीवन पर आधारित पिक्‍चर बच्‍चों को दिखाई जाए ताकि विद्यार्थी इससे प्रेरणा ले सकें और छात्र इससे सीख सकें कि हमारे व्‍यक्तिगत उद्देश्‍य को देशहित से नीचे रखें.

स्‍कूल में दिखाई गई 30 मिनट की शॉर्ट फिल्म

12वीं की छात्रा प्रियांशी भाटी ने बताया कि स्‍कूल में 30 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई. इसका नाम था ‘चलो जीते हैं.’ इसमें दो बच्‍चे दिखाए गए हैं, जिनमें से एक स्‍कूल जाता था, जिसका नाम नरेंद्र था. उसने देखा कि एक अन्‍य बच्‍चा पैसे के अभाव में स्‍कूल नहीं जा पाता. ऐसे में नरेंद्र ने नाटक में भाग लेकर और मेहनत से पैसे जुटाए. इसके बाद उसने उस बच्‍चे की मदद की. नरेंद्र की मदद से दूसरा बच्‍चा भी स्‍कूल जाने लगा. यह कहानी हमें दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करती है.

रजनी ने बताया कि छात्रा ने भारत सरकार की ओर से एक प्रेरणादायी कहानी दिखाई. हमारे किए गए काम दूसरों के जीवन को प्रभावित करते हैं. कहानी में दिखाए गए छोटे से बच्‍चे ने अथक प्रयास के बाद निम्‍न वर्ग के लोगों में परिवर्तन लाने की कोशिश कीहै. हमें भी समाज से जुड़कर कल्‍याणकारी काम करना चाहिए. इससे समाज में बड़ा बदलाव आएगा.

ये भी पढ़ें: गुजरात: PM मोदी को मिली अनोखी पेंटिंग, बच्ची ने मां के साथ उनके यादगार पल को दिखाया

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

1 minute ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago