देश

इंदौर में तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का हुआ आगाज, 17 श्रेष्ठ खोजी पत्रकार होंगे सम्मानित, देश के कई जाने-माने पत्रकार पहुंचे

मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आगाज हो चुका है. इस कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं. आयोजन के दौरान मीडिया की आचार संहिता पर केंद्रीत स्मारिका नैतिकता का प्रकाशन किया जाएगा. इसके साथ ही श्रेष्ठ खोजी पत्रकारिता करने वाले 17 वरिष्ठ पत्रकारों को सुरेन्द्र प्रताप सिंह (SP Singh) स्मृति मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

इंदौर स्टेट प्रेस क्लब के रविन्द्र नाट्य गृह में 14, 15 और 16 अप्रैल को भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मीडिया और समाज : दरकता विश्वास विषय पर केंद्रित महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 100 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक इंदौर पहुंच चुके हैं.

कार्यक्रम के संयोजक और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ग्रुप एडिटर सुदेश तिवारी ने पत्रकारों से बताया कि इस आयोजन के दौरान मीडिया की आचार संहिता पर केंद्रीत स्मारिका नैतिकता का प्रकाशन भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि महोत्सव में श्रेष्ठ खोजी पत्रकारिता करने वाले 17 वरिष्ठ पत्रकारों को सुरेन्द्र प्रताप सिंह स्मृति मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. शहर में बेहतर कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने पत्रकार और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय (नई दिल्ली), ओम थानवी (जयपुर), जयशंकर गुप्ता (नई दिल्ली), रमेश शर्मा (भोपाल), सना परवीन वारिस (हैदराबाद), कुमार राकेश (नई दिल्ली) एवं  वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम राय (नई दिल्ली) वक्ता होंगे. मुख्य अतिथि प.पू. उत्तम स्वामीजी के हाथों प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश मेहता को श्रीनरेश मेहता स्मृति लाईफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा. इसी दिन के दूसरे सत्र में दोपहर 2.00 बजे कार्टून की लोकप्रियता और चुनौतियां विषय पर मंथन होगा.

ये भी पढ़ें: समाज को बांटने के लिए मुठभेड़ को हिंदू-मुस्लिम रंग देना गलत: इंद्रेश कुमार

इस सत्र में वरिष्ठ कार्टूनिस्ट राजेन्द्र घोड़पकर (नई दिल्ली), मनोज सिन्हा (नई दिल्ली), संदीप अध्वर्यु, नीलेश खरे (नई दिल्ली), पवन कुमार (पटना), अभिषेक तिवारी (जयपुर), नीलेश खरे (नई दिल्ली) एवं इस्माइल लहरी (इंदौर) भाग लेंगे. इस दिन शाम 7 बजे श्रीमाया सेलिब्रेशन एबी रोड पर इंदौर के मीडियाकर्मियों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago