होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है
Pawan Singh V/S Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा में जब भी पवन सिंह और खेसारी के बीच टक्कर होती है तो भोजपुरी इंडस्ट्री दो भागों में बंट जाती है. दोनों की फिल्में और गाने रिलीज के साथ ही ट्रैंड करने लगते है. आप तो जानते ही होंगे कि पवन सिंह को पावरस्टार कहा जाता है तो वहीं खेसारी लाल यादव को यूट्यूब के ट्रेंडिंग स्टार माना जाता है. लेकिन ये वाक्या बदल चुका है. दरअसल पवन सिंह खेसारी लाल यादव से उनकी कुर्सी छीनने की फिराक में हैं. बीते दिनों पवन सिंह सॉन्ग्स और खेसारी लाल यादव दोनों ने ही अपना नया गाना रिलीज किया था जो ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. लेकिन यहां मुद्दा यह है कि कौन आगे है और कौन पीछे.
बता दें पवन सिंह का गाना तुम्हारा सिवा यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना चुका है. तो यामिनी सिंह के साथ रिलीज हुए नए गाने में तीसरे नंबर पर खेसारी लाल यादव ने अपनी जगह बनाई हैं. पिछले कुछ महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है कि खेसारी लाल यादव का कोई गाना रेस में पवन सिंह से पिछड़ गया है. पवन सिंह के गाने तुम्हारे सिवा में उन्होंने खूब आंसू बहाए हैं. उनके इस इमोशनल साइड को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. पवन सिंह के गानों को 1.6 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है.
ये भी पढ़ें- Pooja Hegde: सलमान खान को डेट कर रही हैं पूजा हेगड़े? एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खेसारी लाल यादव के गानों की बात करें तो खेसारी लाल यादव का गाना 4 दिन पहले खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ था. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह भी नजर आ रही हैं. इस गाने का टाइटल गेहू दावे ले रखा गया है. इस गाने को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है. इस गाने पर व्यूज और लाइक्स की गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अनुपमा यादव की सुरीली आवाज सुनाई दे रही है.
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…
Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था में सुधार…