देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गोवा पुलिस ने भेजा समन, 27 अप्रैल को होना होगा पेश, जानिए क्या है मामला ?

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गोवा पुलिस ने समन जारी किया है. उनको 27 अप्रैल को पेश होना है. गोवा पुलिस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के एक मामले में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को नोटिस जारी कर उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है.

पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलर्नकर ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है. धारा 41 (ए) के तहत पुलिस किसी भी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुला सकती है यदि “उचित” शिकायत या संदेह है कि उसने अपराध किया है.

सीएम केजरीवाल ने अभी तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

केजरीवाल को जारी किए गए नोटिस में गोवा पुलिस ने कहा है कि ‘‘ संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार हैं.’’ नोटिस के मुताबिक केजरीवाल को 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे पेरनेम थाने में पेश होने के लिए कहा गया है. फिलहाल इस पूरे मामले पर सीएम केजरीवाल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-  जानिए कौन हैं जयश्री ? जिसने 3 दशकों तक अतीक के जुल्मों के खिलाफ लड़ी लड़ाई, सैकड़ों धमकियों के बावजूद नहीं हारी उम्मीद

विधानसभा चुनाव में जीती थीं दो सीटें

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पेरनेम पुलिस विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर कथित रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने के लिए गोवा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) शासित राज्य में 2022 के चुनावों में दो सीटों पर जीत हासिल की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

9 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

27 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

44 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

59 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago