देश

फतेहपुर मे तीन भीषण हादसे, 5 की जान गई, 20 से अधिक घायल

यश द्विवेदी \फतेहपुर-

फतेहपुर जिले के NH2 कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर भीषण सड़क हादसे हुए. इन दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पहला हादसा: पिकअप से टकराई कार

पहली दुर्घटना भरतपुर गांव के पास हुई, जहां महाकुंभ जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई. इस हादसे में पिकअप में सवार जसवंत (38), राम जी (40) और प्रेम सिंह (60) की मौत हो गई. वहीं, कृष्णा (10) और राजेश (28) घायल हो गए.

ट्रक से टकराई कार

दूसरा हादसा भरतपुर सीएचसी के सामने हुआ, जहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में जयपुर के प्रताप नगर निवासी पियूष गुप्ता (36) की मौत हो गई. वहीं, इमामुद्दीन, विनय गुप्ता, मोनिका गुप्ता, पायल गुप्ता, कृष्णा और प्रमोद गुप्ता घायल हो गए.

तीसरा हादसा: महाकुंभ से लौट रही इनोवा दुर्घटनाग्रस्त

तीसरी दुर्घटना भी इसी क्षेत्र में हुई, जहां महाकुंभ से लौट रही इनोवा कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में देवेंद्र (56) की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए, जिनमें 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

11 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

39 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

57 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

2 hours ago