देश

दिल्ली की 3 संदिग्ध मौतें बनीं मिस्ट्री? पीरागढ़ी केस में हुई तांत्रिक की एंट्री

Delhi Peeragarhi Death Case: रविवार सुबह करीब 10:30 बजे तीनों लोगों को पीरागढ़ी इलाके में देखा गया था. इसके बाद वे कार से पीरागढ़ी फ्लाईओवर होते हुए रिंग रोड के रास्ते उत्तर-पूर्वी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने एक तांत्रिक से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक तीनों गंभीर मानसिक या पारिवारिक संकट से गुजर रहे थे और उसी से बाहर निकलने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लिया गया. अब दिल्ली पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए तांत्रिक की भूमिका और मौतों के आपसी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है. चलिए जानते है क्या है पूरा मामला:

पुलिस द्वारा 3 शव बरामद (Delhi Peeragarhi Death Update)

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार से तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था.  पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई. कार के अंदर एक महिला और दो पुरुष मृत पाए गए थे. शुरुआती जांच में मौत की वजह संदिग्ध बताई गई है. पुलिस के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार ने कार में संदिग्ध हालत देखकर पुलिस को सूचना दी थी. कार कई घंटों से फ्लाईओवर पर खड़ी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की जांच की और 3 शव बरामद किए.

जांच में सामने आया कि कार एक बुजुर्ग व्यक्ति की थी जिसकी उम्र करीब 76 वर्ष बताई जा रही है. दोनों पुरुष एक दूसरे को पहले से ही जानते थे और वे एक ही गांव के रहने वाले थे. वहीं महिला की पहचान जहांगीरपुरी निवासी के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली में काम करती थी और वह 47 वर्षीय को जानती थी. हालांकि, पुलिस अभी इनके आपसी संबंधों की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है.

घटना से पहले ‘तांत्रिक’ से मुलाकात (Delhi Peeragarhi Death Mystery)

जांच अधिकारियों ने बताया कि मृतक घटना से पहले एक तथाकथित ‘तांत्रिक’ से मिलने गए थे. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कार में मौजूद था भी या नहीं. हालांकि, पुलिस को शवों पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. कार से कुछ ग्लास और एक प्लास्टिक की बोतल भी बरामद की गई है. डॉक्टरों ने शुरुआत में जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका जताई गई थी, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी.

पुलिस जांच में जुटी

जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले क्या हुआ और मौत की असली वजह क्या है. पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी एंगल से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि कार करीब पांच घंटे तक फ्लाईओवर पर खड़ी रही थी. अधिकारियों ने बताया कि मामले में ब्लैकमेल और आर्थिक विवाद जैसे पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों, पड़ोसियों और परिचितों से बातचीत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: मणिपुर में फिर गूंजी गोलियों! हिंसा में 30 घर खाक, 5 दिन का डिजिटल ब्लैकआउट

परिजनों को हत्या की आशंका

परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से इनकार किया है. 76 वर्षीय मृतक की बेटी का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक या पारिवारिक समस्या नहीं थी, इसलिए वह आत्महत्या नहीं कर सकते. वहीं 47 वर्षीय मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है. क्योंकि उनका भाई अकेला कमाने वाला था इसलिए वह भी आत्महत्या नहीं कर सकता.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

3 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

3 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

3 minutes ago