सीएम योगी की नो मोबाइल अपील को मासूम अंदाज में दोहराया
Viyana No Mobile Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक नसीहत का असर अब राज्य के नन्हे-मुन्नों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बच्चों में लगातार बढ़ती स्मार्टफोन की खतरनाक लत को छुड़ाने के लिए सीएम योगी ने हाल ही में अभिभावकों से खास अपील की थी.
इसी अपील को राजधानी लखनऊ की रहने वाली 3 वर्षीय मासूम बच्ची वियाना जे श्रीवास्तव (परी) ने अपने तोतले, चुलबुले और बेहद मासूम अंदाज में दोहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. बच्ची के बोलने के अंदाज और हाव-भाव ने लाखों यूजर्स का दिल जीत लिया है.
लखनऊ निवासी वैभव श्रीवास्तव की 3 साल की नन्ही बेटी वियाना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह बहुत भोलेपन से सीएम योगी के संदेश को समझाती नजर आ रही है. वियाना अपने तोतले अंदाज में कहती है कि “योगी जी कहते हैं नो मोबाइल तो नो मोबाइल. बच्चे जिद करते हैं तो जिद करने दो, जिद करने दो तो जिद करने दो…लेकिन नो मोबाइल, वरना योगी जी की पुलिस पकड़ ले जाती है!” बच्ची का यह संवाद और उसकी गोल-गोल आंखें देखकर हर कोई हंसी से लोटपोट हो रहा है.
#lko महाराज जी(मुख्यमंत्री जी) आपकी मुहिम का असर बच्चों पर दिखाई पड़ने लगा है,ये बच्ची कह रही है योगी जी ने कहा नो मोबाइल मतलब नो मोबाइल बच्चे जिद करे तो करने दो रोते है तो रोने दो मोबाइल अगर बच्चे मांगेगे तो पुलिस पकड़ लेगी बच्ची का ये वीडियो वायरल होगई @myogiadityanath @UPGovt pic.twitter.com/C5KtXixcPI
— Neelesh Chauhan 🇮🇳 (@Neeleshlkoup) September 12, 2026
दरअसल, स्मार्टफोन और रील्स की लत के कारण छोटे बच्चों की आंखों और दिमाग पर पड़ रहे बुरे असर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी माता-पिता से गुजारिश की थी कि वे 2 से 5 साल के बच्चों को मोबाइल से दूर रखें. सीएम ने अभिभावकों से कहा था कि वे बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें और उन्हें मैदानी खेलों व रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें. सीएम की इसी नसीहत को 3 साल की वियाना ने अपनी जिंदगी का नियम बना लिया है.
वियाना का यह क्यूट वीडियो (Viyana No Mobile Video) अपलोड होते ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर ट्रेंड करने लगा. नेटिजंस और सोशल मीडिया यूजर्स बच्ची की एक्टिंग, टाइमिंग और क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में लगातार दिल वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस 3 साल की बच्ची ने वो बात समझा दी जो बड़े-बड़े डॉक्टर और काउंसलर नहीं समझा पाते.
यह भी पढ़ें-चंदौली में अराजक तत्वों ने खंडित की देवी-देवताओं की मूर्तियां, जांच में जुटी पुलिस
आज के दौर में जहां 2 से 3 साल के मासूम बच्चे बिना हाथों में मोबाइल लिए खाना तक नहीं खाते, वहीं वियाना का यह वायरल संदेश देश भर के पेरेंट्स के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि बच्चों की आंखों की रोशनी, मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए मोबाइल की लत से दूरी बनाना बहुत जरूरी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…