Tiktok Jobs: एक ऐसा ऐप जिसने भारत में लाखों लोगों को स्टार बना दिया, वही TikTok अब एक बार फिर सुर्खियों में है. आपको याद होगा, जून 2020 में जब भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था, तब TikTok सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. उस समय भारत में इसके 20 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स थे.
छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर लोग रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे. लेकिन अब, TikTok की भारत में संभावित वापसी को लेकर फिर हलचल शुरू हो गई है और इसकी वजह है कंपनी की नई जॉब पोस्टिंग्स.
हाल ही में TikTok ने भारत के लिए कुछ जॉब्स पोस्ट कीं और साथ ही TikTok इंडिया की वेबसाइट फिर से एक्टिव दिखने लगी. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों तक हर जगह ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या TikTok इंडिया में वापसी करने वाला है?
कुछ लोगों ने इस कदम को कंपनी की “बैकएंड तैयारी” बताया, तो कुछ ने इसे एक नई शुरुआत का संकेत मान लिया. लेकिन सवाल यही बना रहा है कि क्या वाकई TikTok फिर से भारत लौटेगा?
TikTok की इन हलचलों के बीच भारत सरकार की तरफ से बयान भी आ गया. आईटी मिनिस्ट्री ने साफ कहा है कि TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है और ऐसी सारी रिपोर्ट्स “झूठी और भ्रामक” हैं.
सरल भाषा में कहें तो TikTok अभी भी भारत में बैन है और Google Play Store या Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है.
सरकार ने 2020 में TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर नेशनल सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी का हवाला देकर बैन लगाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक:
बैन के पीछे एक और बड़ी वजह थी– जून 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प, जिसने दोनों देशों के रिश्तों को बेहद तनावपूर्ण बना दिया था. इसके बाद तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह और गृह सचिव की सिफारिश पर बैन का फैसला लिया गया.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट
भले ही फिलहाल TikTok पर बैन बरकरार है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कंपनी भारत सरकार को डेटा स्टोरेज और सिक्योरिटी के मामले में भरोसा दिला पाए, तो भविष्य में वापसी का रास्ता खुल सकता है. हालांकि ये फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं, कोई पक्की जानकारी नहीं है.
TikTok की जॉब पोस्टिंग को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ ने मज़ाक में कहा, “अब लोग फिर से रिंग लाइट निकालेंगे.” वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि TikTok अगर लौटता है तो यह युवाओं को फिर से भटकाएगा. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे Instagram Reels और YouTube Shorts जैसी ऐप्स के लिए चुनौती मान रहे हैं.
फिलहाल सरकार का स्टैंड बिल्कुल क्लियर है, TikTok भारत में बैन है और बैन हटाने की कोई योजना नहीं है. ऐसे में कंपनी की गतिविधियां भले सुर्खियां बटोरें, लेकिन जब तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं आता, तब तक TikTok की वापसी सिर्फ चर्चा तक ही सीमित है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…