Traffic Rules: अगर आप वाहन चलाते हैं तो सिर्फ ट्रैफिक नियम ही नहीं अपने अधिकार को भी जानना जरूरी है. वरना हर बार पुलिस की सीटी पर रुककर “माफी मांगने” का खेल चलता रहेगा.
ट्रैफिक पुलिस आपको रोक सकती है लेकिन आपकी गाड़ी की चाबी निकालने का अधिकार उनके पास नहीं है. अगर कोई ऐसा करे तो आप विरोध कर सकते हैं.
पुलिस आपको गाली नहीं दे सकती है और ना ही हाथ उठा सकती है. ऐसा हो जाए तो तुरंत 112 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं.
अगर मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो डिजिलॉकर (DigiLocker) या mParivahan ऐप में डिजिटल कॉपी दिखाना पूरी तरह से कानूनी है. इस ऐप का इस्तेमाल करते समय स्मार्ट बनें और स्मार्ट तरीके अपनाएं.
पहले सिर्फ सब-इंस्पेक्टर या उससे ऊपर के अधिकारी चालान काट सकते थे लेकिन अब नियमों में बदलाव हो गया है. फिर भी अगर कोई मनमानी करे तो आप सवाल पूछ सकते हैं.
हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाने पर जुर्माना तो लगेगा लेकिन गिरफ्तारी नहीं होगी. हां, अगर आप शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं तो VIP ट्रीटमेंट की उम्मीद मत रखिए सीधे थाने की सैर तो तय है.
रात 6 बजे के बाद पुरुष पुलिसकर्मी महिला चालक को नहीं रोक सकता. अगर कोई रोके तो आप उनसे ये पूछ सकते हैं कि क्या आपके टीम में कोई महिला अधिकारी है क्या?
ड्राइविंग सिर्फ क्लच, गियर और ब्रेक का खेल नहीं है. थोड़ा कानून का गियर भी डालिए. वरना हर मोड़ पर ‘Sorry Sir गलती हो गई’ बार-बार यही डायलॉग बोलना पड़ेगा. अब अगली बार जब भी आप सड़क पर निकलें तो आत्मविश्वास के साथ चलें. क्योंकि ये जानकारी ही आपको ताकतवर बनाती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Assam Train Accident: असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के…
Aaj Ka Mausam: IMD ने 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी…
Aaj Ka Panchang: आज 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा…
Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर 2026 को कन्या राशि वालों को उधार के लेन-देन…
भाई दूज के अवसर पर सीवान स्थित प्रसिद्ध भैया-बहिनी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होती है।…
Air Pollution Alert: वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाओं को…