देश

तिरंगा साइकिल रैली’ बनी देशभक्ति और फिटनेस की अनूठी मिसाल: फिट ‘इंडिया मूवमेंट का 25वां संस्करण देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित

देश की फिटनेस को नया जोश, पर्यावरण को नई दिशा और सैनिकों को सम्मान देने वाली ‘तिरंगा साइकिल रैली’ ने रविवार सुबह पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी. फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 25वें संस्करण को विशेष रूप से भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया गया और विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया गया. देशभर में 5000 से अधिक लोकेशनों पर 15,000 से अधिक लोगों ने साइकिल चलाई.

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से साइकिल रैली का नेतृत्व किया, जिसमें 1500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए. उनके साथ सचिव (खेल) श्री हरी रंजन राव, ओलंपियन योगेश्वर दत्त, क्रिकेटर सबा करीम, पहलवान सरिता मोर, बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी, और भारतीय साइक्लिंग टीम भी मौजूद रही.

जम्मू-कश्मीर से अभूतपूर्व भागीदारी

इस रैली की विशेष बात रही जम्मू-कश्मीर के पुंछ, किश्तवाड़, कुलगाम, बारामुला, बडगाम, सांबा जैसे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी. खेलो इंडिया सेंटर और SAI ट्रेनिंग सेंटरों ने इसमें अहम भूमिका निभाई.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को श्रद्धांजलि

डॉ. मांडविया ने कहा, “यह तिरंगा रैली हमारे जवानों को सलाम है. फिटनेस और देशभक्ति साथ चलते हैं. आज की रैली हमारे सैनिकों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफल बनाया.”

नई पहल: कार्बन क्रेडिट ट्रैकर और फिट इंडिया न्यूज़लेटर

इस ऐतिहासिक मौके पर फिट इंडिया ऐप में कार्बन क्रेडिट फीचर लॉन्च किया गया, जिसमें साइकिल चलाकर लोग अपने द्वारा बचाए गए कार्बन की गणना कर सकेंगे. इसके अलावा फिट इंडिया न्यूज़लेटर भी लॉन्च हुआ जो हर महीने प्रेरणादायक फिटनेस कहानियों और विशेषज्ञ सुझावों के साथ आएगा.

‘यंग फिट इंडिया आइकन’ बनीं अभिनेत्री शरवरी

एक्ट्रेस शरवरी को ‘यंग फिट इंडिया आइकन’ का सम्मान मिला. उन्होंने कहा, “यह पहल मेरे लिए भावनात्मक है. साइकिल चलाना मुझे मेरे बचपन की याद दिलाता है और आज मैं अपने देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि देने साइकिल चला रही हूं, इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए नहीं हो सकता.”

देशभर से खिलाड़ियों की भागीदारी

ओलंपियन दीपा कर्माकर ने अगरतला, और अर्जुन अवार्डी दीपिका कुमारी, सुमित अंतिल, ओजस देओताले, आदिति गोपिचंद, सुनदर गुर्जर और अन्य खिलाड़ियों ने अलग-अलग शहरों में इस रैली को फ्लैग ऑफ किया. भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी एस.के. उत्तप्पा बेंगलुरु में उपस्थित रहे. उत्तराखंड की मंत्री श्रीमती रेखा आर्य और यूपी के खेल मंत्री श्री गिरिश यादव ने भी अपने राज्यों से भागीदारी की.

एकजुटता और उद्देश्य का प्रतीक

पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने इसे “स्वास्थ्य और हरियाली का साधन” बताया और कहा, “साइकिलिंग में न शोर है, न प्रदूषण, और सेहत को फायदे ही फायदे.” पहलवान सरिता मोर ने कहा, “यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदृष्टि को दर्शाती है. मैं इसका हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं.”

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago