प्रतीकात्मक फोटो.
दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों में राजधानी में रह रहे विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. आंकड़े बताते हैं कि 2021 में जहां सिर्फ 78 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 152 तक पहुंच गई.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 2021 पिछले पांच वर्षों में सबसे कम गिरफ्तारी वाला साल रहा. इसके बाद पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया और विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी शुरू की. इसका सीधा असर 2022 में देखने को मिला जब दोगुनी से भी अधिक संख्या में विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 20 मई 2025 तक ही 132 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो पिछले दो वर्षों की वार्षिक गिरफ्तारी संख्या से अधिक है. इससे यह साफ होता है कि इस वर्ष गिरफ्तारी का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर तक जा सकता है.
गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों पर विभिन्न प्रकार के अपराधों में लिप्त होने के आरोप हैं, जिनमें फ्रॉड, ड्रग्स तस्करी, अवैध रूप से भारत में रहना, फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल, वीज़ा नियमों का उल्लंघन, जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस अब विदेशी नागरिकों के सत्यापन और उनके दस्तावेज़ों की वैधता की सख्त जांच कर रही है. साथ ही, जिन विदेशी नागरिकों का वीज़ा समाप्त हो चुका है और वे अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि “हम राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं. जो विदेशी नागरिक भारत में कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
दिल्ली पुलिस के सख्त रवैये और बढ़ी निगरानी के चलते यह स्पष्ट है कि विदेशी अपराधियों के लिए राजधानी अब सुरक्षित पनाहगाह नहीं रही. 2025 में अब तक हुई 132 गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि पुलिस किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं कर रही है.
ये भी पढ़ें: ‘हम होंगे कामयाब’…मलेशिया पहुंचे डेलिगेशन का हिस्सा सलमान खुर्शीद ने कहा- ‘भारत एक स्वर में कह रहा है, ‘आतंकवाद अब और नहीं’
-भारत एक्सप्रेस
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…