देश

MP: उमंग और उत्साह के साथ बुधनी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, 100 से अधिक मंचों से किया गया सीएम शिवराज का स्वागत

MP: पूरे प्रदेश में प्रगति और विकास की क्रांति हो रही है, जिससे मध्यप्रदेश देश में विकास की अग्रिम पंक्ति में शुमार हो गया है. आज का दिन भी ऐतिहासिक है, क्योंकि बुधनी को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है. बुधनी में मेडिकल कॉलेज 714 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा. अब बुधनी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही लाडली बहनों की राशि एक हजार से बढ़ाकर 3 हजार रूपए की जाएगी. जल्द ही आंगनबाड़ियों में रसोई बनाने वाली बहनों का मानदेय भी 4 हजार रूपए किए जाएगा. ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही. वे रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आयोजित मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

इससे पहले बुधनी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपैड पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री पूरी तरह देशभक्ति में लीन होकर तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए एवं उन्होंने देशभक्ति गीत गाया. सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी को कई सौगात दी जा रही है. इसी कड़ी में अब बुधनी को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में 1007 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात के साथ मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी. उन्होंने बुधनी में विकास पर्व के तहत 714 करोड़ 91 लाख की लागत वाले 500 बिस्तर के मेडिकल कॉलेज और 284 करोड़ 16 लाख लागत के बुधनी-भैरूंदा-रेहटी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण तथा 8 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज का भूमिपूजन किया.

रसोइयों का मानदेय दोगुना होगा, अतिथि शिक्षकों की बुलाई जाएगी पंचायत

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों का मानदेय दोगुना कर 4 हजार कर दिया जाएगा और अतिथि शिक्षकों की जल्दी ही पंचायत बुलाकर उनकी भी जायज मांगों को हल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे 17 अगस्त को 5वीं से छठवीं में पड़ने जाने वाली बेटियों और 8वीं से नवमी में दूर पड़ने जाने वाले बेटे और बेटियों के खातों में साइकिल खरीदने के लिए साढ़े चार हजार रूपए की राशि डालेंगे. उन्होंने बताया कि 23 तारीख को अपने हायर सेकंडरी स्कूल में 12वीं में टॉप आने वाले एक-एक छात्र और छात्रा को स्कूटी की सौगात भी देंगे. मुख्यमंत्री ने सभा में आई अपनी लाडली बहनों से कहा कि उनसे पहले कभी किसी सरकार ने बहनों के खाते में एक रुपया देने की नहीं सोची और ये उनकी सरकार है, जिसने सीधे एक-एक हजार रुपए अपनी बहनों के खाते में डालने का साहस किया है.

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा मार्गों का जाल बिछाकर प्रदेश को विकास दिया है. बुदनी आज विकास की नई इबारत लिख रहा है और यहां के हर गांव और खेत में पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन बुदनी के साथ ही नर्मदापुरम के लिए अद्भुत और ऐतिहासिक है. मेडिकल कॉलेज बुदनी से ज्यादा नर्मदापुरम संभाग के लिए सर्वाधिक फायदेमंद होगा. मेडिकल कालेज के साथ नर्सिंग कालेज भी होगा. उन्होंने बुदनी-रेहटी-भेरूंदा राष्ट्रीय राजमार्ग को भोपाल के साथ नर्मदापुरम संभाग को भी विकास के लिए उपयोगी बताया.

मुख्यमंत्री ने देशभक्ति गीत गाये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र बुदनी में रविवार को देशभक्ति तथा राष्ट्रप्रेम से सराबोर दिखे. उन्होंने बच्चों तथा नागरिकों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ देशभक्ति के तरानों को गाकर किया. मुख्यमंत्री ने मेरा रंग दे बसंती चोला, माई रंग दे बसंती चोला और ये देश है वीर जवानों का, आलवेलो का, मस्तानों का गाया. मुख्यमंत्री के इन गीतों से पूरा सभा स्थल झूम उठा और सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम की जोरदार मिशाल प्रस्तुत की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago