देश

Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आतंकी जावेद मट्टा के भाई ने कश्मीर में फहराया तिरंगा

Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले हिज्बुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादी जावेद मट्टा के भाई रईस मट्टा ने रविवार को अपने घर पर तिरंगा फहराया. न्यूज एजेंसी के हवाले से रईस मट्टा ने कहा, “भले ही मेरे भाई ने गलत रास्ता चुना हो, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपने देश से नफरत करूंगा. हिंदुस्तान हमारा है और हम सब हिंदुस्तानी हैं. मैंने पूरे दिल से तिरंगा फहराया क्योंकि मैं अपने देश भारत से प्यार करता हूं.” उन्होंने कहा, “मेरे भाई ने गलती की है और मैं दूसरों से अपील करता हूं कि वे वही ट्रैक न चुनें क्योंकि यह सिर्फ विनाश की ओर ले जाता है. ”

2016 में कश्मीर आया था जावेद मट्टा: रईस मट्टा

रईस मट्टा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि 2016 में एक बार जावेद घाटी में आया था. रईस ने गलत रास्ता छोड़ने के लिए कहा लेकिन वो वहां से चला गया. रईस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग पाकिस्तान के नापाक इरादों को समझने के लिए परिपक्व हैं. रईस ने कहा कि घाटी में लोग न केवल पाकिस्तान का बहिष्कार कर रहे हैं बल्कि उन्हें घाटी में एंट्री से भी रोक रहे हैं. रईस ने आगे कहा, “यह हमारा देश है और इस देश के लिए हमारा प्यार और सम्मान सर्वोपरि है. ”

यह भी पढ़ें: “अगर मुख्यमंत्री सेमीकंडक्टर के बारे में बता दें तो उनका जूता उठाने..”, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दिया ओपन चैलेंज

यह भी पढ़ें: X से की गई मोटी कमाई पर देना होगा टैक्स, 18 % GST लगाने की तैयारी

सेना की मुस्तैदी से घाटी में शांति

बता दें कि रईस का भाई जावेद एक खूंखार आतंकी है. देश छोड़कर पाकिस्तान में पनाह लिए जावेद समय-समय पर घाटी में शांति भंग करने के लिए आतंकियों को भेजता रहता है. हालांकि, भारतीय सेना की मुस्तैदी से कश्मीर में इन दिनों चारों ओर शांति है. घाटी में लोग बुनियादी सुविधाओं से जुड़ रहे हैं. सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए कई योजनाएं लाई जा रही हैं. इस साल 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले घाटी में तिरंगा उत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

9 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

1 hour ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

1 hour ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

2 hours ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

2 hours ago