Tirupati Laddu Case: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के प्रसिद्ध ‘तिरुपति लड्डू’ में मिलावट के आरोपों के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है. इस घोटाले में प्रसाद के रूप में वितरित किए जाने वाले लड्डुओं में मिलावट की शिकायतें सामने आई थीं, जिससे लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
तिरुपति लड्डू की शुद्धता को लेकर अक्टूबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था. इस एसआईटी में सीबीआई, आंध्र प्रदेश पुलिस और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अधिकारी शामिल थे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच पर जोर दिया था.
सीबीआई की टीम ने सोमवार को चार अधिकारियों को हिरासत में लिया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसी का मानना है कि लड्डू बनाने की प्रक्रिया में मिलावट करने वाले कुछ और लोगों की संलिप्तता हो सकती है, इसलिए आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.
टीडीपी की प्रतिक्रिया
टीडीपी ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, “भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी की जांच के बाद अब सच्चाई सामने आ रही है.”
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और पवित्र लड्डू प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. मिलावट की खबरों के बाद भक्तों में रोष था, लेकिन सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद उन्होंने राहत जताई है. भक्तों को उम्मीद है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी और तिरुपति लड्डू की पवित्रता बरकरार रहेगी. सीबीआई गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल है. इस बीच, टीटीडी प्रशासन ने भी जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…