देश

“सिर्फ बीजेपी से ही नहीं, लेफ्ट और अधीर रंजन की कांग्रेस से लड़ाई”, अभिषेक बनर्जी का ब्रिगेड मैदान से चुनावी शंखनाद

TMC Rally In Kolkata: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में टीएमसी ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया. ये रैली ब्रिगेड मैदान में आयोजित हुई. जिसमें हजारों की संख्या में लोग रैली में शामिल हुए. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सासंद अभिषेक बनर्जी ने रैली को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी, कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधा.

“हमारी लड़ाई सिर्फ बीजेपी से नहीं है….”

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “हमारी लड़ाई सिर्फ बीजेपी से नहीं है, बल्कि लेफ्ट और अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व वाली बंगाल कांग्रेस से भी है. बीजेपी के पास ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स टीम के अलावा न्यायपालिका है, लेकिन हमारे पास जनता का साथ है.”

“पहले अपराधी जेल जाते थे, अब बीजेपी में शामिल हो जाते हैं”

अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी की ओर से आसनसोल से घोषित किए गए उम्मीदवार पवन सिंह को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक फिल्म अभिनेता को उम्मीदवार बनाया, जिसने बंगाली महिलाओं पर अपमानजनक गाने गाए थे, लेकिन बाद में वह चुनाव लड़ने से पीछे हट गए. पहले अपराधी जेल जाते थे, अब बीजेपी में शामिल हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- “आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा”, पीएम मोदी बोले- शिलान्यासों को कोई चुनाव के चश्मे से न देखे

ये टीएमसी का नहीं, गरीबों का कार्यक्रम- अभिषेक बनर्जी

टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि “लोग तमाम तरह की बातें कर रहे थे, जैसे नेताओं का पलायन हो जाएगा. टीएमसी का पश्चिम बंगाल से सफाया हो जाएगा. आज टीएमसी ब्रिगेड का कार्यक्रम ये नहीं हो रहा है, बल्कि गरीबों का कार्यक्रम हो रहा है.

बीजेपी का विसर्जन सुनिश्चित करेगी ये ब्रिगेड

उन्होंने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि 100 दिन की योजना के तहत काम करने के बाद भी बंगाल के 59 लाख लोगों की धनराशि रोक दी गई. ममता बनर्जी सरकार ने उनका बकाया चुकाया. यह ब्रिगेड उन 11.36 लाख परिवारों के लिए है, जिन्हें बीजेपी की ओर से फंड रोकने के फैसले के कारण घर नहीं मिले हैं, यह बीजेपी का विसर्जन सुनिश्चित करने वाली ब्रिगेड है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago