देश

ममता की भाभी काजरी बनर्जी ने लगाया आरोप, कहा- हार के डर से माहौल बिगाड़ रहे शुभेंदु

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी और तृणमूल कांग्रेस की पार्षद काजरी बनर्जी ने आज (बुधवार) को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत तय है. उन्होंने कहा कि शुरू से जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे लगातार एक ही दिशा में इशारा कर रहे हैं और साफ दिख रहा है कि जनता एक बार फिर ममता बनर्जी पर भरोसा जता रही है.

काजरी बनर्जी ने कहा कि चुनावी माहौल को लेकर पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है. उनके मुताबिक, शुरुआती रुझानों से लेकर अब तक तस्वीर नहीं बदली है और जनता का समर्थन टीएमसी के साथ है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी को जब यह समझ में आ गया है कि नतीजे उनके पक्ष में नहीं आ रहे, तो वे अब माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

भवानीपुर और कालीघाट में तनाव

दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट, जहां मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. वहां हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) ने कुछ उग्र टीएमसी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. इसी सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा राजनीतिक टकराव देखा जा रहा है.

इसी दौरान कालीघाट इलाके में भी माहौल गर्म हो गया, जहां टीएमसी कार्यकर्ता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. यह इलाका मुख्यमंत्री के आवास के बेहद करीब है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई.

घटनाक्रम तब और तेज हो गया जब शुभेंदु अधिकारी कालीघाट स्थित जय हिंद भवन पहुंचे. इसी दौरान काजरी बनर्जी भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गईं. देखते ही देखते भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते हुए भी नजर आए.

शुभेंदु अधिकारी का पलटवार

इस पूरे घटनाक्रम पर शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं उनके वोट प्रतिशत को और मजबूत करेंगी. उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर के लोग शांतिपूर्ण हैं और यहां भारी मतदान होने की संभावना है, जो उनके पक्ष में जाएगा.

वहीं, काजरी बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि जब मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, तभी विपक्षी नेता वहां पहुंचे और लोगों को भड़काने की कोशिश की. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बल निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहे हैं और वे भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भाजपा ने ‘बंगाल फतह’ के लिए ऐसे की घेराबंदी, ‘सिंडिकेट और घुसपैठियों’ पर सवाल, 4 मई का इंतजार

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago