देश

TMC की वोटबैंक पॉलिटिक्स! बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव पर BJP का वार, शाहनवाज बोले- ममता बनर्जी खेल रहीं आंख-मिचौली

Shahnawaz Hussain On Babri Masjid: आज शनिवार 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखी गई. जिसपर बीजेपी भड़की हुई है. बीजेपी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने हुमायूं कबीर पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती है.

उन्होंने इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि हुमायूं ये सब टीएमसी के कहने पर किया था. जब मामला उल्टा पड़ गया तो हुमायूं को बाहर निकाल दिया गया. उन्होंने कहा कि टीएमसी का निलंबित नेता बंगाल में बाबरी मस्जिद के ईंटें मंगवा रहा है. ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमान को बराबरी चाहिये ना की बाबरी. हुसैन ने आगे कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती.

ममता बनर्जी खेल रही आंख-मिचौली का खेल

बीजेपी के दिग्गज नेता ने इस दौरान ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी से निलंबित विधायक को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई है. जो यह बताने के लिए काफी है कि इसके पीछे खुद ममता बनर्जी हैं. वो पर्दे के पीछे से आंख मिचौली का खेल खेल रही हैं. ये वोटबैंक की राजनीति है. बंगाल में जो भी हो रहा है वो ममता बनर्जी के इसारे पर ही हो रहा है.

ये भी पढ़ें- पानीपत की लेडी साइको किलर! 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, हत्यारी पूनम का खौफनाक सच आया सामने

टीएमसी फैलाना चाहता समाज में तनाव

शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी पर समाज में तनाव पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि टीएमसी वोटबैंक की राजनीति कर रही है. बंगाल में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास उसी वोटबैंक का हिस्सा है. ममता बनर्जी समाज में तनाव पैदा करना चाहती हैं.

वहीं इंडिगो संकट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत सरकार जल्द ही इस संकट को सुलझा लेगी. सरकार ने इंडिगो को कुछ छूट देकर इस संकट को सुलझाने की कोशिश कर रही है. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago