Bharat Express DD Free Dish

पानीपत की लेडी साइको किलर! 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, हत्यारी पूनम का खौफनाक सच आया सामने

Panipat Lady Psycho Killer Poonam: पानीपत की लेडी साइको किलर पूनम ने एक के बाद एक 4 बच्चों की हत्या की है. इनमें एक उसका बेटा भी है. हत्यारी पूनम नहीं चाहती थी कि कोई उससे सुंदर दिखे. इसलिए उसने इन बच्चों की हत्या की.

Panipat Lady Psycho Killer Poonam

Panipat Lady Psycho Killer Poonam: हरियाणा के पानीपत की लेडी साइको किलर पूनम को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पूनम ने अपनी सनक की वजह से एक के बाद एक 4 बच्चों की हत्या की है. खास बात ये है कि इनमें एक बच्चा खुद उसका भी था. मामला उजागर होने के बाद सबके मुंह पर बस एक ही सवाल है कि आखिर कोई मां इतना बेरहम कैसे हो सकती है जो अपने कलेजे के टुकड़े की भी मौत के घाट उतार सकती है.

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आ रहा है कि हत्यारी पूनम नहीं चाहती थी कि कोई उससे सुंदर दिखे. इसलिए उसने इन बच्चों की हत्या की.

यह कहानी शुरू होती है 2023 के जनवरी महीने से. उससे पहले घर में सबकुछ सामान्य था. 11 जनवरी के दिन उसकी ननद पिंकी अपने 7 साल की बेटी के साथ अपने मायके सोनीपत के भावड़ गांव आती है. 12 जनवरी की सुबह अचानक से हड़कंप मच जाता है. घर के बाहर बने हौद में पूनम के बेटे शुभम और ननद पिंकी की बेटी रितिका का शव पड़ा होता है. दोनों बच्चों का शव देखकर पूनम फूट-फूटकर रोने लगती है. इससे वहां पर मौजूद लोगों को उसके इरादों पर शक नहीं हो पाता और परिजन इसे हादसा मान लेते हैं. पूनम यहां पर बच जाती है.

19 अगस्त 2025 को फिर जाग उठा हैवान!

18 अगस्त को हत्यारी पूनम अपने चचेरे भाई दीपक के घर जाती है. रात में उसने घर की एक 10 साल की लड़की जिया को फुसलाकर अपने पास सोने के लिए बुलाती है. सुबह जिया घर के पीछे बने पानी के हौद में डूबी मिली. जब घरवाले वहां पहुंचे तो देखे कि जिया की मौत हो चुकी है. जिया के ताऊ सुरेंद्र को शक था कि पूनम ने ही जिया की हत्या की है, लेकिन पूनम इस दौरान इतना रो रही थी कि उन्होंने लोक लाज की वजह से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया.

चौथी हत्या में पकड़ी गई

अपने खौफनाक इरादों को लेकर पूनम अब एक रिश्तेदारी में हो रही शादी में पानीपत पहुंची. 1 दिसंबर को पूनम ने मौका पाकर रिश्तेदार की बेटी 6 साल की विधि की हत्या कर दी. उसने विधि को भी वैसे ही मारा जैसे बाकी तीन बच्चों को. विधि का शव भी बाथ टब में मिला. हालांकि इस बार पूनम का भाग्य साथ नहीं दिया. लोगों ने उसे सीढ़ियों से भींगा हुआ उतरता देख लिया. जिसके बाद लोगों को पूनम पर शक हुआ और पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

ये भी पढ़ें- बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी क्यों करते हैं तुलसी की पूजा? टीएमसी विधायक को बताया सांप्रदायिक

पानीपत की रहने वाली है पूनम

पूनम पानीपत के इसराना की रहने वाली है. उसकी शादी सोनीपत के गोहाना में 2019 में हुई थी. उसने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है. फिर बीएड किया. वो बीएड की टॉपर रही. पूनम का पति नवीन गाड़ियों को धोने का वॉशिंग सेंटर चलाता है. बेटे शुभम की हत्या के बाद उसने एक और बेटे को जन्म दिया. पूनम ने उस बेटे का भी नाम शुभम ही रखा.

भूत-प्रेत का भी आ रहा एंगल

बताया जा रहा है कि पूनम ने पहले जिन तीन हत्याओं को अंजाम दिया था. वो एकादशी का दिन था और हत्या का तरीका भी एक ही तरह से सामने आया है. जिसके बाद पुलिस को तंत्र-मंत्र का शक है. हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read