देश

कुमकुमार्चन महायज्ञ का आज दूसरा दिन, गिरिराज सिंह ने की शिरकत

मुंबई के ठाकुर द्वार रोड पर नेमानी बाड़ी में आयोजित श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के दूसरे दिन का शुभारंभ माता ललिताम्बा के पूजन के साथ हुआ. श्रद्धालुओं और भक्तों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य अतिथियों में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव, और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह शामिल हुए. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

गणपति सहस्त्रनाम पाठ और कुमकुमार्चन अभिषेक

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और वाराणसी से आए विद्वान पुरोहितों ने श्री गणपति सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया. इसके बाद माता ललिता का अभिषेक कुमकुम और श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों के साथ किया गया. यह अनुष्ठान भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव लेकर आया.

“बहुत हुआ ओम शांति, अब जरूरत है क्रांति की” – गिरिराज सिंह

कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश को नई दिशा देने के लिए युवा चेतना की भूमिका सराहनीय है. उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि युवाओं को क्रांति का मार्ग अपनाना चाहिए.” साथ ही, उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल झूठ फैला रहे हैं. उन्होंने सनातन धर्म के संरक्षण के लिए हर गांव और हर घर में जागरूकता फैलाने की अपील की.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का संदेश

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य भारत के वैभव को बढ़ाना और सनातन धर्म का प्रचार करना है.” उन्होंने महाराष्ट्र को क्रांति की भूमि बताते हुए कहा कि यहां के लोगों ने सदैव सही निर्णय लिया है. साथ ही, उन्होंने देशविरोधी मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि भारत में रहते हुए पाकिस्तान के गीत नहीं गाए जा सकते.

“सनातन धर्म शाश्वत है” – राज्यपाल का बयान

महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में सनातन धर्म को शाश्वत और देशभक्ति का आधार बताया. उन्होंने कहा, “युवा चेतना लगातार भारतीय संस्कृति के जागरण के लिए प्रयासरत है.”

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

महायज्ञ के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने माता ललिता का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में ‘विश्व गुरु भारत’ विषय पर एक बौद्धिक सत्र का आयोजन भी हुआ.

प्रमुख वक्ताओं के विचार

स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी श्रीधरानंद सरस्वती ने सनातन धर्म के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया.

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत को विश्व शक्ति बनाने का प्रयास जारी है. उन्होंने कहा, “इतिहास गवाह है कि संतों की तपस्या ने हर आक्रमण के बाद भारत को पुनर्जीवित किया है.”

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि सभी समुदायों को सनातन धर्म के साथ चलना होगा ताकि विश्व कल्याण सुनिश्चित हो सके.

कार्यक्रम की भव्यता और आयोजन की सफलता

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों जैसे ओपी जैन, आशा मानीडी, अखिल जैन, और भाजपा नेता संतोष पांडेय ने भी अपने विचार साझा किए. इस महायज्ञ ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को संजोने के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान की.

–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

15 minutes ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

18 minutes ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

37 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

49 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

52 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

1 hour ago