बिजनेस

एसआईपी में शुद्ध प्रवाह 233 फीसदी बढ़ा, म्यूचुअल फंड में 135 प्रतिशत की वृद्धि

भारत में एसआईपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में शुद्ध प्रवाह 233 फीसदी (सालाना आधार) बढ़ा है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था कठिन भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद लचीली बनी हुई है.

आईसीआरए एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी से नवंबर तक कुल शुद्ध प्रवाह 9.14 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि 2023 में यह 2.74 लाख करोड़ रुपये था, जो 233 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

म्यूचुअल फंड कई गुना वृद्धि की संभावना

नवंबर के अंत में रजिस्टर्ड नए एसआईपी की संख्या बढ़कर 49.47 लाख हो गई, जबकि नवंबर 2023 में यह 30.80 लाख थी. रिपोर्ट के अनुसार, एसआईपी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) नवंबर में 13.54 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि 2023 में यह 9.31 लाख करोड़ रुपये था.

भारतीय म्यूचुअल फंड (एमएफ) इंडस्ट्री ने पिछले एक साल में शुद्ध प्रवाह में 135 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि और शुद्ध एयूएम (प्रबंधन के तहत संपत्ति) में लगभग 39 प्रतिशत की वृद्धि देखी. रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले वर्षों में उद्योग में कई गुना वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक अच्छी स्थिति में है.

आईसीआरए एनालिटिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बाजार डेटा प्रमुख अश्विनी कुमार ने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचनात्मक विकास कहानी बरकरार रहने और भारत के वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान होने के साथ, घरेलू म्यूचुअल फंड उद्योग में आने वाले वर्षों में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है.”

लार्ज कैप फंड में दिखी अविश्वसनीय तेजी

इस बीच, म्यूचुअल फंड उद्योग में कुल प्रवाह नवंबर 2024 में 135.38 प्रतिशत से बढ़कर 60,295.30 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नवंबर 2023 में यह 25,615.65 करोड़ रुपये था. दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल नवंबर में शुद्ध एयूएम 49.05 लाख करोड़ रुपये था, जो इस साल नवंबर में ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर 68.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

जबकि भारत में सभी फंड्स में मजबूत वृद्धि देखी गई, इक्विटी कैटेगरी के तहत लार्ज कैप फंड में प्रवाह सबसे अधिक रहा, जो नवंबर 2024 में लगभग 731 प्रतिशत बढ़कर 2547.92 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 306.70 करोड़ रुपये था.

कुमार ने कहा, “बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और वैश्विक अनिश्चितता के बाद घरेलू बाजारों में बढ़ती अस्थिरता के बीच आने वाले दिनों में लार्ज और मिड-कैप फंड निवेशकों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं.”

स्मॉल-कैप और मिड-कैप फंड, जिनके एयूएम में लगातार वृद्धि देखी गई है, मध्यम से लंबी अवधि में निवेशकों की रुचि बनाए रखने की संभावना है.


इसे भी पढ़ें- भारत के निवेश से अमेरिका में रोजगार के नए अवसर, Eric Garcetti ने भारत की अहम भूमिका को सराहा


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

25 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

42 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

55 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago