दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा.
Today Weather Update Delhi NCR Fog Update: जनवरी बीतने को है, लेकिन ठंड का सितम अभी भी बाकी है. बिहार और यूपी में ठंड का कहर कुछ ज्यादा ही बरपा है. आईएमडी की मानें तो अभी ठंडी हवाओं का प्रकोप कम नहीं होगा. वहीं आज दिल्ली समेत कई राज्यों में मध्यम कोहरे का अनुमान है. वहीं 31 और 1 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा. वहीं अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार आज बादल छाए रहने और हल्के मध्मय कोहरे का पूर्वानुमान है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा. एमपी में आज भी कड़ाके के ठंड का प्रकोप है कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही है.
उधर पहाड़ी राज्य कश्मीर में सोमवार को बर्फबारी हुई है. जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. घाटी के कई जगहों पर तापमान शून्य से ऊपर रहा. कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी देखने को मिली. श्रीनगर लेह राजमार्ग पर जोजिला और अन्य जगहों पर भी बर्फबारी देखने को मिली.
उधर राजस्थान के भी कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की संभावना है. इस विक्षोभ का असर राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों पर पड़ेगा. वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी से सक्रिय होगा. इसके बाद बीकानेर संभाग और शेखावटी संभाग में बारिश होने की संभावना है.
FIRST SPRING CENSUS OF INDIA: मोदी सरकार ने देश में पहली बार प्राकृतिक झरनों (Springs)…
Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…