Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का प्रकोप, कई ट्रेनें लेट, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अपडेट

Today Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव केे चलते बारिश हो रसकती है. वहीं देश के कई राज्यों में आज घने कोहरे की मार है.

Today Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा.

Today Weather Update Delhi NCR Fog Update: जनवरी बीतने को है, लेकिन ठंड का सितम अभी भी बाकी है. बिहार और यूपी में ठंड का कहर कुछ ज्यादा ही बरपा है. आईएमडी की मानें तो अभी ठंडी हवाओं का प्रकोप कम नहीं होगा. वहीं आज दिल्ली समेत कई राज्यों में मध्यम कोहरे का अनुमान है. वहीं 31 और 1 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन को तलाश रही ईडी, दिल्ली आवास से जब्त की BMW कार, एयरपोर्ट पर रखी जा रही नजर

दिल्ली में कोहरे की मार

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा. वहीं अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार आज बादल छाए रहने और हल्के मध्मय कोहरे का पूर्वानुमान है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा. एमपी में आज भी कड़ाके के ठंड का प्रकोप है कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही है.

कश्मीर में बर्फबारी से लौटी रौनक

उधर पहाड़ी राज्य कश्मीर में सोमवार को बर्फबारी हुई है. जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. घाटी के कई जगहों पर तापमान शून्य से ऊपर रहा. कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी देखने को मिली. श्रीनगर लेह राजमार्ग पर जोजिला और अन्य जगहों पर भी बर्फबारी देखने को मिली.

राजस्थान में 4 फरवरी तक बारिश के आसार

उधर राजस्थान के भी कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की संभावना है. इस विक्षोभ का असर राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों पर पड़ेगा. वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी से सक्रिय होगा. इसके बाद बीकानेर संभाग और शेखावटी संभाग में बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः Omar Ahmed Ilyasi: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, मिल रहीं धमकियां



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital