झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो फाइल)
Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी की टीम सोमवार (29 जनवरी) को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी. यहां ईडी की टीम करीब 13 घंटे तक मौजूद रही. सूत्रों ने बताया कि ईडी टीम के पहुंचने के बाद पता चला कि सीएम सोरेन वहां पर मौजूद नहीं हैं. जांच एजेंसी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित जमीन धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. इसी से जुड़े धन शोधन के मामले में ईडी की टीम पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण दिल्ली में 5/1 शांति निकेतन भवन पहुंची थी. ईडी के कई अधिकारियों को रात करीब साढ़े 10 बजे परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया. सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने सोरेन के आवास से हरियाणा के पंजीकरण नम्बर वाली एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त की है और इसके अलावा आवास की तलाशी के दौरान मिले कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं.
हेमंत सोरेन 27 जनवरी को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. उनकी पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह निजी काम से गए हैं और वह लौट आएंगे. हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने सोमवार को दावा किया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के डर से पिछले 18 घंटे से “फरार” हैं और उसने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा दांव पर है.
यह भी पढ़ें- Land For Job Case: लालू यादव से 10 घंटे तक चली ED की पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बढ़ी मुश्किलें
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी और उन्हें नया समन जारी करते हुए यह बताने को कहा था कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोरेन ने एजेंसी को एक पत्र भेजा था लेकिन पूछताछ के लिए दिन या तारीख नहीं बतायी थी.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…