Tonk Farmer Death
रिपोर्ट- कजोड़ गुर्जर
Tonk Farmer Death: टोंक में करंट लगने से किसान सीताराम गुर्जर की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया है. कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात और आश्वासन के बाद आखिरकार ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है. कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए 3 दिन का समय दिया है.
बता दें कि, देर रात खेत पर काम करते समय करंट से मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण शव को मोर्चरी में छोड़कर सीधे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए. परिजनों और ग्रामीणों ने नगर परिषद और बकरा मंडी संचालक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए.
दर्दनाक हादसा नगर परिषद इलाके का सदर थाना क्षेत्र के चंदलाई गांव में हुआ. 50 वर्षीय किसान सीताराम गुर्जर देर रात अपने खेत पर काम कर रहे थे.
आरोप है कि पास ही स्थित बकरा मंडी के संचालक ने टेंट का पोल लगाकर उसमें बिजली के अवैध तार दौड़ा रखे थे. जिसकी चपेट में आने से किसान की जान चली गई. लापरवाही को लेकर परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने बकरा मंडी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
हालांकि, ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन के अंदर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं हुआ, तो वे दोबारा उग्र प्रदर्शन करेंगे.
ये भी पढ़ें- ‘चोर को दोषी ठहराएं, घर को नहीं’ : रामलला के दरबार पहुंचे अनुपम खेर ने की अपील- कानून और भगवान पर रखें भरोसा
आपको बता दें कि बकरा मंडी के लिए अलग से जगह चिंहित की गई है लेकिन अवैध रूप से बकरा मंडी संचालन से ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने नगरपरिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…