Tonk Rajasthan Violence: राजस्थान के टोंक में इन दिनों फिजां कुछ बिगड़ी हुई नजर आ रही है. पुरानी टोंक थाना क्षेत्र का देशवाली मोहल्ला शुक्रवार की रात जंग का मैदान बन गया. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि वाल्मीकि बस्ती पर जमकर पत्थरों की बारिश की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और कई लोग घायल हो गए.
हैरानी की बात यह है कि टोंक में शांति भंग करने की यह कोई पहली कोशिश नहीं है. पिछले महज चार दिनों के भीतर पुरानी टोंक इलाके में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी की यह दूसरी बड़ी घटना है. शुक्रवार रात जैसे ही पथराव की खबर मिली, पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में भारी पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया.
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए मोर्चा संभाला और कुछ उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस की टीमें लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं ताकि अफवाहों को रोका जा सके.
इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. समाज के लोगों ने एक आपात पंचायत बुलाकर कड़ा फैसला लिया है. समाज का कहना है कि जब उनकी सुरक्षा ही खतरे में है, तो वे वहां काम कैसे करेंगे? पंचायत में निर्णय लिया गया कि अब वाल्मीकि समाज का कोई भी पुरुष या महिला कर्मचारी देशवाली मोहल्ले में न तो सरकारी तौर पर और न ही निजी तौर पर सफाई कार्य करेगा. समाज ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई इस फैसले के खिलाफ जाकर वहां सफाई करने जाता है, तो उसे दंडित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 1.74 करोड़ का छात्रावास; खंडहर में रहने और खुले में नहाने को मजबूर आदिवासी छात्र
इधर, इस बार-बार हो रही पत्थरबाजी ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है. बीजेपी नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त बुलडोजर जैसी या उससे भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब काबू में है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…