देश

Independence Day पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, बंद रहेंगी ये सड़कें, सुबह 6 बजे से होगा डायवर्जन लागू

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर दिल्ली में 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे कुछ खास रास्तों से बचें, क्योंकि वहां ट्रैफिक डायवर्जन और बंदी लागू की जा रही है.

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 6 बजे से छत्रसाल स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.

इन जगहों पर डायवर्जन रहेगा

  • हकीकत नगर नाला रोड
  • किंग्सवे कैंप चौक
  • भामा शाह चौक पर यू-टर्न
  • मॉडल टाउन-II और III, H-पॉइंट
  • नानक प्याऊ गुरुद्वारा
  • स्टेडियम रोड, जीटीके रोड टी-पॉइंट

इन सड़कों से बचें

  • मॉल रोड (छत्रसाल स्टेडियम से सटा रिंग रोड)
  • स्टेडियम रोड
  • ब्रह्मा कुमारी मार्ग
  • भामा शाह रोड
  • पुराना जीटी करनाल रोड

इसे भी पढ़ें- Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, जीविका कर्मचारियों का वेतन दोगुना, पेंशन में भी भारी बढ़ोतरी

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें और समारोह स्थल के आसपास निजी वाहनों से जाने से बचें. साथ ही, एडवाइजरी का पालन करके ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के बाद अब बंगाल में भी SIR की एंट्री, ममता बनर्जी ने जताया विरोध

अगर आप 15 अगस्त को दिल्ली में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इन रास्तों की जानकारी पहले से ले लें और कोई दूसरा रास्ता अपनाएं. समारोह के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी इसलिए समय से निकलें और ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

10 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

13 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

22 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

40 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

43 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

49 minutes ago