Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां पुलिस का वाहन शिप्रा नदी में गिर गया. हादसे में केस की जांच करने जा जा रहे TI की मौत हो गई है. घटना महाकाल थाना क्षेत्र के बड़े पुल पर आज सुबह की है. शिप्रा नदी में एक सफेद कार गिरते हुए (Tragic accident in Ujjain) स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार कार उज्जैन जिले के उन्हेल थाना प्रभारी (टीआई) अशोक शर्मा की थी. कार में टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल सवार थे.
बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी एक केस की जांच के लिए उज्जैन से उन्हेल जा रहे थे, इसी दौरान हादसा (Ujjain Police Car accident) हुआ. रेस्क्यू के दौरान टीआई अशोक शर्मा का शव वर्दी में घटनास्थल से करीब 4-5 किलोमीटर दूर मिला, जबकि एसआई मदनलाल निनामा व महिला आरक्षक आरती पाल की तलाश जारी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रात से ही तीनों का मोबाइल बंद था और उनकी अंतिम लोकेशन घटनास्थल के पास ही मिली थी. इस हादसे से पुलिस महकमे और जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई है.
उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर मिला. एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल की तलाश जारी है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी एक लड़की के लापता होने के मामले की जांच करने जा रहे थे, तभी उनकी कार पुल से नदी में गिर गई. आरती पाल कार चला रही थीं. रेस्क्यू टीमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की मदद से जारी है, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण तलाशी में परेशानी हो रही है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात पुल के पास एएसआई लोकेश सिंह तोमर तैनात थे. इसी दौरान सफेद रंग की कार असंतुलित होकर नदी में गुर गई. पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी में गिरते ही कार डूब गई. इसके बाद सूचना मिलने पर सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे. पानी का बहाव तेज होने से सर्चिंग में थोड़ी परेशानी हो रही है.
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…