चुनाव

“हम सालों से जानते हैं उनका चाल-चरित्र…”, बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान पर क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच चुनावी खींचतान शुरू हो गई है. बीजेपी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर सभी सहयोगी दल अपने-अपने दावे ठोंक रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर ऐसा कुछ बोल दिया, जिसके बाद ये कयास लगाये जाने लगे कि बिहार बीजेपी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJPR) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि, हम उनका चाल और चरित्र जानते हैं. इसलिए ज्यादा नहीं कहूंगा.

चिराग पासवान ने की थी 43 सीटों की मांग

LJPR के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 43 सीटों की मांग की थी. जिसपर जीतन राम मांझी भड़क उठे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, हमलोग 2020 से ही उनके चाल चरित्र को जानते हैं. मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं बोलूंगा, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि इस समय हमें एकसाथ मिलकर भारत और बिहार में एनडीए को मजबूत करने की आवश्यकता है.

9 सितंबर के बाद सीट बंटवारे को लेकर होगी बैठक

जीतनराम मांझी ने इस दौरान बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में NDA की एक बड़ी बैठक होगी. ये बैठक 9 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद होगी.

एनडीए में नहीं है कोई झमेला

मांझी ने इस दौरान एनडीए में सबकुछ ठीक सामान्य होने की बात कही. उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई झमेला नहीं है. जो आदेश मिलेगा वही मान्य होगा. गौरतलब है कि जीतन राम मांझी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि, जरूरत पड़ी तो हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

अपने बयान पर देने लगे सफाई

इस बारे में जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री से सवाल किया तो अपने बयान पर सफाई देने लगे. उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने के लिए कभी-कभी ऐसा कहा जाता है. मामले को बैलेंस करते हुए मांझी ने कहा कि, हमलोग सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं. अगर आपको पिछली बार का याद है तो आपने देखा होगा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़े और 60 से ज्यादा सीटों पर प्रचार किया. जब आप गठबंधन में होते हैं तो आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं.

ये भी पढ़ें- Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर, सितारे बने मसीहा, मदद के लिए आए आगे

GST रिफॉर्म्स पर मोदी सरकार की सराहना

वहीं जीतन राम मांझी ने GST रिफॉर्म्स पर केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि, इतना बड़ा तोहफा पहले कोई भी सरकार दे, जनता को ऐसी कोई उम्मीद नहीं होती थी. उन्होंने कहा कि, मैं भी 46 सालों से राजनीतिक जीवन में हूं, कोई भी केंद्र सरकार ने इतना बड़ा तोहफा भारत के लोगों को नहीं दिया.

जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ गरीबों के लिए काम करती है.भारत के लोगों को किसी सरकार ने नहीं दिया. नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ गरीबों के लिए काम करती है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

6 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

41 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

51 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

57 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago