देश

गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए सड़क हादसे पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुखद हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई वाहन दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से परिजनों को 2 लाख मिलेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, ”उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की.

हादसे में 11 लोगों की गई जान

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

बता दें कि गोंडा जिले में रविवार को एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशिभूषण ने बताया कि इस हादसे में 11 की मौत हुई है, जबकि चार जख्मी हुए हैं. गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे. ये सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार, ये लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक जोर की आवाज सुनाई दी. कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को करेंगे बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन, मेट्रो फेज-3 की रखेंगे आधारशिला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

8 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

23 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

33 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago