देश

Train Accident: झारखंड में चक्रधरपुर के पास ट्रेन हादसा; हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतरी, दो की मौत 50 घायल, मचा कोहराम

Train Accident: मंगलवार यानी आज सुबह चार बजे झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा ट्रेन हादसा होने के बाद चीख-पुकार मच गई. राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त होने पर यात्रियों के बीच कोहराम मच गया. ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं.

ताजा खबर सामने आ रही है कि हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 50 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तो दूसरी ओर यात्रियों के लिए चंक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें-आखिर भारत में कितने लोग हैं बेरोजगार? संसद में सरकार ने साक्ष्यों के साथ दिया जवाब

दो यात्रियों की मौत की पुष्टि

सरायकेला जिला प्रशासन ने कहा है कि दो यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. घायल यात्रियों को बस से अस्पताल ले जाया गया है. बताया गया कि इस रूट पर एक मालगाड़ी दो दिन पहले डिरेल हुई थी. मेल एक्सप्रेस उसी मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गई और उसकी 8-10 बोगियां बेपटरी हो गईं. कुछ डिब्बे आपस में चढ़ गए तो कई गति तेज होने के कारण बीच से मुड़ गए.

हादसे के वक्त गहरी नींद में सो रहे थे यात्री

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. तभी अचानक एक तेज आवाज और झटके के साथ कई डिब्बे एक के बाद एक पटरी से उतरते चले गए. ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई. लोगो चीखते हुए अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. ऊपर के बर्थ पर सो रहे कई यात्री नीचे गिर गए और उनका सामान भी बिखर गया तो वहीं कई यात्रियों ने बताया कि उनको पहले तो पता ही नहीं चला कि आखिर क्या हुआ, क्योंकि वे गहरी नींद में थे. ऐसा लगा मानो किसी ने उनको तेजी से जमीन पर पटक दिया हो.

हेल्पलाइन नम्बर जारी

इस हादसे के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. टाटानगर में 06572290324, चक्रधरपुर में 06587 238072, राउरकेला में 06612501072, 06612500244 और हावड़ा 9433357920, 03326382217 पर संपर्क किया जा सकता है और इन नम्बरों पर कॉल कर अपनों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

राहत कार्य जारी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रेलवे की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है. कई यात्रियों को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. तो वहीं रिलीफ ट्रेन के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे हैं. चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है.

ठप हुआ रेल परिचालन

बता दें कि इस हादसे की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है. क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से डिब्बों को हटाने और फंसे हुए यात्रियों को निकालने का काम जारी है. हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित है और अन्य ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago