Trump Congratulates PM Modi: भारत और अमेरिका के संबंधों के बीच एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. ट्रंप ने मोदी को एक दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है और आने वाले वर्षों में भी वह सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे.
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमेरिकी नौसेना की गतिविधियों को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है. हाल ही में भारतीय क्रू वाले जहाजों से जुड़े घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच चर्चा को तेज कर दिया है. इस बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को मजबूत इच्छाशक्ति वाला, स्वस्थ और बुद्धिमान नेता बताते हुए उनके नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा की और भारत की प्रगति में उनकी भूमिका को अहम बताया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई और वे सच में एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं! वे एक मजबूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति हैं, और आने वाले कई सालों तक वे महानता और सफलता हासिल करते रहेंगे!”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने लगातार चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,399 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 2019 में दोबारा जनादेश हासिल किया और 2024 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की.
ये भी पढ़ें: 12 साल पूरे होने पर PM मोदी को मेलोनी ने दी बधाई, कही ये बात
पीएम मोदी का राजनीतिक सफर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ता रहा है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें देश-विदेश से बधाइयां मिल रही हैं. कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और सफल नेतृत्व की सराहना की है.
-भारत एक्सप्रेस
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…