ट्विटर जल्द लॉन्च करने जा रहा 'डीएम' फीचर
नई दिल्ली – सोशल मीडिया आने के बाद दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आज करोड़ों लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपने खास लम्हों को एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं. सोशल मीडिया आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया आज के समय हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कल्चर काफी बढ़ा है. लोग भद्दे-भद्दे कमेंट और मीम्स के साथ किसी खास व्यक्ति, समूह आदि को ट्रोल करने का काम करते हैं. ऐसे में ट्रोल के इस कल्चर को कम करने के लिए ट्वीटर एक खास फीचर को लेकर आ रहा है. ट्विटर इसे नए एडिट फीचर के रूप में लॉन्च करने की योजना में है. इसके आने के बाद ट्विटर का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को काफी सहूलियत मिलेगी.
ट्विटर ने एंड्रॉइड डिवाइस पर डायरेक्ट मैसेज (डीएम) फीचर के लिए एक नया और बेहतर यूजर इंटरफेस शुरू किया है, जो इसे आईओएस की तुलना में प्रभावशाली बनाता है. डीएम के नए अनुभव प्राप्त करने के लिए एंड्रॉइड ट्विटर यूजर अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं. ट्विटर ने बताया कि उन्होंने एंड्रॉइड डिवाइस पर डीएम का उपयोग करने के तरीके में सुधार करने की जरूरत को महसूस किया है. टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, रिफ्रेश एक बेहतर कंपोजर के साथ-साथ बेहतर ट्वीट फॉरवर्ड, कॉन्टेक्स्ट मैसेज और रिसीप्ट भी लाता है.माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर इंटरफेस के स्क्रॉलिंग प्रदर्शन और प्रतिक्रिया में सुधार भी पेश किया है.
अब, जब एंड्रॉइड यूजर अपने डीएम को ओपन करेंगे, तो वे उस बॉक्सी डिजाइन को नहीं देख पाएंगे, जिसका वे उपयोग कर रहे हैं. ट्विटर ने हाल ही में डीएम में बदलाव किए हैं, जिसमें चैट में एक साथ कई लोगों को एक ट्वीट डीएम करने की क्षमता भी शामिल है.फरवरी में ट्विटर ने इस नई सुविधा का परीक्षण करने की घोषणा की थी. ट्विटर ने बताया कि परीक्षण किसी के डीएम की मौजूदा सेटिंग में बदलाव नहीं कर रहा है.
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…