नवीनतम

Ajay Devgan की नई फिल्म मैदान, 17 फरवरी को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

मुंबई- बॉलीवुड के स्टार एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan)  अपनी नई फिल्म के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. अगले साल की शुरुआत में अजय देवगन की  स्पोर्ट्स फिल्म मैदान रिलीज होने जा रही है. बड़े पर्दे पर अजय की फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के जरिए वो  अपने लाखों चाहने वाले का मनोरंजन करेंगे.

सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर बेस्ड है फिल्म

अजय देवगन (Ajay Devgan)  की नई फिल्म मैदान नायक अब्दुल रहीम की रियल जिंदगी पर आधारित है. जिन्होने  भारत को गौरवान्वित किया है.  यह भारतीय फुटबॉल के गोल्डेन एरा पर बेस्ड है. इस फिल्म का निर्देशन  ‘बधाई हो’ फेम अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है. इस मूवी में अजय देवगन के साथ  प्रियामणि, गजराज राव और जाने-माने बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.  इस स्पोर्ट्स मूवी की स्क्रिप्ट  जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता ने साथ मिलकर लिखी है. वहीं फिल्म में डायलॉग की बात करें तो साईविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने इसे लिखे हैं.

मैदान से पहले रिलीज होगी ‘थैंक गॉड’

बॉलीवुड के फेवरेट एक्टर अजय देवगन पर्दे पर सीन में सीरियस इंटेनसिटी और कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते है. उन्होंने पिछले 15 सालों में रोहित शेट्टी की गोलमाल और सिंघम सीरीज समेत कई दूसरे डायरेक्टरों और प्रोड्यूसरों  के साथ मिलकर कई बेहतरीन हिट फिल्में दी हैं. उनकी एक्टिंग में कमाल की कनेक्टिविटी दिखती है जो सीन को एक रियल फील देती है. अजय अपने हर प्रोजेक्ट पर जी तोड़ मेहनत करते हैं और चाहते है कि इसमें हर वो एसपेक्ट जोड़ा जाए जिससे फिल्म  और इफेक्टिव और इम्प्रेसिव बन सके. अजय की मैदान मूवी रिलीज होने से पहले वो  अपनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया है. जिसमें अजय देवगन के साथ पर्दे पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और डांसर नोरा फतेही  भी साथ काम कर रहे हैं.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

12 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

29 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

43 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

47 minutes ago